Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फलोदी का सट्टा बाजार मध्य प्रदेश में किसे जिता रहा कितनी सीट, बीजेपी-कांग्रेस के लिए इतने पर सट्टा

Phalodi satta bazar in Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी (BJP) सभी 29 सीटों पर जीत का दावा कर रही है। वहीं, कांग्रेस (Congress) इस दावे को ध्वस्त करने में जुटी हुई है‌‌। इसके लिए इंडिया गठबंधन के समझौते के तहत खजुराहो लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के खाते में गई है।

जाहिर तौर पर इस लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election-2024) में लड़ाई काफी दिलचस्प दिखने वाली है। इन दावों के बीच अब एक बड़ा अनुमान फलोदी सट्टा बाजार ने भी जताया है। देश के सबसे बड़े सट्टा बाजार ने चुनाव परिणाम को लेकर पहले ही दावा कर दिया है। बाजार के मुताबिक इस बार बीजेपी मध्य प्रदेश में हेट्रिक लगाने से चूक सकती है।

Phalodi Satta Bazar prediction Madhya Pradesh

जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारीखे नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे देश के प्रमुख सट्टा बाजार फलोदी में लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल बढ़ती जा रही है। बाजार ने यह बता दिया है कि किस पार्टी को कितनी सीटें आएगी?

देश के प्रमुख सट्टा बाजार फलोदी में लोकसभा चुनाव में भाजपा की 330 से 335 सीटों का भाव 1 रुपये है। 350 सीटों का भाव 3 रुपए और 400 सीटों का भाव 12 से 15 रुपए चल रहा है। जबकि NDA की 400 सीटों का भाव 4 से 5 रुपए चल रहा है। यानी भारतीय जनता पार्टी को अपने बलबूते पर 400 सीटे नहीं आएंगी। भाजपा की 350 सीटें आने की संभावना भी 50% है। सट्टा बाजार के अनुसार भाजपा को 300 सीट निश्चित रूप से आएंगी, इसका भाव 10 से 15 पैसा ही चल रहा है।

बीजेपी को मध्य प्रदेश में मिलेगी इतनी सीटें
मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीत का दावा कर रही भाजपा को फलोदी सट्टा बाजार के आंकड़ों से झटका लग सकता है। दरअसल, फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार एमपी की 24-25 लोकसभा सीटों पर ही भाजपा के जीतने की संभावना है‌। वहीं 2 सीटें कांग्रेस जीत सकती है‌। यानी को कांग्रेस को पिछले चुनाव के मुताबिक एक सीट का फायदा हो सकता है।

क्या है फलोदी सट्‌टा
फलोदी राजस्थान का एक जिला है जो देशभर के राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर सट्‌टा लगाता है। कहा यह भी जाता है कि फलोदी का आंकलन बिल्कुल सटीक होता है। इस कारण फलोदी का सट्टा बाजार देश और दुनिया में हमेशा से ही सुर्खियों में रहता है‌। आपको बताते चलें विधानसभा चुनाव के दौरान भी फलोदी सट्टा बाजार के आंकड़ें सही साबित हुए थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+