MP News: फलोदी सट्टा बाजार का भाव, मध्य प्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, रुझान जानकर चौंक जाएंगे

madhya pradesh elections 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद विभिन्न राजनीतिक विश्लेषको द्वारा किसकी सरकार बनेगी इसको लेकर गुणा भाग चल रहा है। लेकिन इस बीच राजस्थान में स्थित फलोदी जिला में सट्टा बाजार का रुझान सामने आया है। जहां भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर बताई जा रही है।

बता दे फलोदी सट्टा बाजार का इतिहास काफी पुराना है। यह बाजार एक बार फिर मध्य प्रदेश में सुर्खियों में है। दरअसल फलोदी सट्टा बाजार मध्य प्रदेश में हुई वोटिंग के बाद कांग्रेस को 1.25 पैसे का भाव दे रहा है। वहीं बीजेपी को ₹1 का भाव दे रहा है। यानी कांग्रेस की सरकार बनती है। यानी ग्राहक अगर कांग्रेस की सरकार बनने को लेकर सट्टा लगता है तो उसे ₹100 पर 125 रुपए मिलेंगे। वहीं अगर भाजपा की जीत पर ₹100 लगता है तो उसे₹100 ही मिलेंगे।

Phalodi Satta Bazaar: Whose government will be formed in MP, you will be shocked to know the trend

फलोदी सट्टा बाजार के रुझान भाजपा को बढ़त देते हुए नजर आ रहे हैं। क्योंकि सट्टा बाजार भाजपा पर कम पैसे का भाव दे रहा है। वहीं कांग्रेस पर थोड़े से पैसे का भाव ज्यादा दे रहा है। हालांकि भाव से दोनों ही पार्टियों में कांटे की टक्कर नजर आ रही है। फलोदी सट्टा बाजार की चर्चा इसलिए भी जोरों से हो रही है, क्योंकि इससे पहले भी विधानसभा चुनाव में फलोदी सट्टा बाजार ने वोटिंग के बाद जिन पार्टियों को रुझान में आगे बताया है। वे ज्यादातर चुनाव परिणाम में वही पार्टी आगे दिखाई दी। हालांकि मध्य प्रदेश में मतदान की गणना 3 दिसंबर को की जाएगी तभी साफ हो पाएगा कि प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी।

फलोदी सट्टा बाजार के इतिहास के बारे में काफी रोचक बाते है। आपको बताते है कि फलोदी में किन-किन बातों पर सट्टा लगता है फलोदी सट्टे के मामले में कुख्‍यात या विख्‍यात क्‍यों है?

बात दें कि फलोदी कस्‍बे के बीचोंबीच गांधी चौक है। यहां राष्‍ट्रप‍िता महात्‍मा गांधी की प्रतिमा लगी हुई है, जिसने वर्षों से अपने आस-पास खूब सटोरिए-दलाल देखें हैं। यहां के बाजार में सरकारें आने-जाने के समीकरण बनते-बिगड़ते सुने हैं। मौसम की भविष्‍यवाणी सच होते देखी है। राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में फलोदी वाले भाजपा की सरकार बना रहे हैं। 200 में से 120-125 सीटें दे रहे हैं।

फलोदी के लोग कहते हैं कि यहां हर छोटी बड़ी बातों पर सट्टा लग जाता है। मसलन अगर दो सांड आपस में लड़ रहे हैं तो उनकी हार-जीत पर भी लाखों का दांव लगा देते हैं। चप्‍पल को हवा में उछालकर उसके उल्‍टी या सीधी नीचे गिरने पर भी सट्टा लग जाता है। बारिश, आंधी और तूफान पर भी सट्टा लगाने में यहां के लोग माहिर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+