CCTV वीडियो ने लोगों को हिलाकर रख दिया, जब लैपटॉप में काम करते-करते पटवारी को आया हार्ट अटैक, Video
Niwari News: मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कंप्यूटर में काम करते-करते एक पटवारी को हार्ट अटैक आ गया हैं। [वीडियो नीचे हैं]
घटना का पूरा वीडियो घर में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया। अटैक के बाद सीसीटीवी खंगाला गया तो घटना का वीडियो सामने आया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हार्ट अटैक का लाइव वीडियो देख सभी हैरान हैं।

जानकारी मुताबिक किशोरपुरा में पदस्थ पटवारी पंकज चतुर्वेदी अपने ही घर ओरछा में देर रात ई-केवाईसी का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया, जिससे वह मूर्छित होकर वहीं गिर पड़े।
हार्ट अटैक आने और उनके गिरने की पूरी घटना उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में वह काम करते समय गिरते नजर आ रहे हैं।
वहीं, परिजनों ने बताया कि पंकज चतुर्वेदी राजस्व अभियान में ई-केवाईसी का कार्य अपने घर पर कर रहे थे। तभी लैपटॉप पर बैठे-बैठे उन्हें हार्ट अटैक आ गया, जिससे वह मूर्छित हो गए। इसके बाद परिजनों द्वारा पटवारी को झांसी ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
इससे पहले मध्य प्रदेश के गुना जिले के बमोरी में एक क्रिकेट खिलाड़ी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। क्रिकेट टूर्नामेंट में मैदान के बाहर बैठा दीपक अपनी बल्लेबाजी का इंतज़ार कर रहा था, तभी अचानक दीपक के सीने में तेज़ दर्द हुआ। दीपक के दोस्त उसे अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार्डियक अरेस्ट के कारण सब कुछ अचानक ही खत्म हो गया। दीपक खांडेकर की उम्र महज 30 वर्ष थी।












Click it and Unblock the Notifications