MP News: कोर्ट में हुई तोतों की सुनवाई, कुछ इस तरह मिला आजादी का न्याय
क्या आपने कभी सुना है, कोर्ट में तोतों की पेशी हुई हो?, जी हां, ये सच हुआ है, खंडवा न्यायालय में, जहां तोता पक्षियों की पेशी हुई है। यहां तोतों को आजाद करने के लिए वन कर्मियों ने कोर्ट में इन्हें पेश किया, जहां से अनुमति मिलने के बाद तोतों को पिंजरे से खुले आसमान में आजाद किया गया।
वहीं अब तोते खुले आसमान में चैन की सांस ले रहे हैं। साथ ही आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। इधर, इस पूरे मामले की चर्चा अब शहर ही नहीं बल्कि प्रदेश में हो रही है, जहां हर कोई इस मामले के बारे में जानना चाह रहा है।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
पूरा मामला कुछ इस तरह का है की, खंडवा में वन विभाग के अमले ने शनिवार को 27 तोतों के साथ दो आरोपियों को गिरप्तार किया था, जहां आरोपियों के पकड़ाने के बाद आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया। वहीं तोते वन विभाग ने अपने पास रख लिए थे। तय तारीख पर वन विभाग की ओर से इन तोतो को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने इन्हें आजाद करने की अनुमति प्रदान की है. वहीं कोर्ट की ओर से अनुमति मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने इन तोतों को पिंजरे से खुले आसमान में आजाद कर दिया। कोर्ट से मिली अनुमति के बाद वन विभाग ने तोतों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण करवाया, और जिस स्थान से आरोपियों ने तोतों को पकड़ा था। उसी स्थान पर इन तोतों को ले जाया गया। वहां इन तोतों को पिंजरे से आजाद कर दिया गया।
20 से ज्यादा तोतों को नया जीवन मिला
आरोपियों के पास से पुलिस ने रोज रिंग पेरापिट प्रजाति के तोते बरामद किए थे, जहां वन्य प्राणी अधिनियम के तहत टाइप 2 कैटेगरी में प्रतिबंधित प्रजाति है। इन तोतों के गले में लाल कलर का छल्ला होता है जो इनकी खूबसूरती को बढ़ाता है। वहीं अब जिले में इस मामले की चर्चा है, जहां हर कोई इस मामले को जानना चाहता है। बहरहाल, वन विभाग की ओर से की गई कार्रवाई के बाद लगभग 20 से ज्यादा तोतों को नया जीवन मिला है, जहां अब यह तोते खुली हवा में चैन की सांस ले पा रहे हैं।
ये भी पढ़े- MP News: कहीं आपका वाहन तो अनफिट नहीं?, जल्द करें जांच, वरना RTO लेगा एक्शन












Click it and Unblock the Notifications