Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'युवा नहीं अधेड़ हैं...,' राहुल गांधी के हिंदू 'हिंसक' वाले बयान पर भड़कीं उमा भारती

Rahul Gandhi News: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की हिंदू को लेकर टिप्पणियों पर विवाद हो गया है। साधु-संतों से लेकर राष्ट्रीय स्वयं संघ और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े नेताओं ने भी राहुल गांधी को घेरा है और माफी मांगने की मांग की है। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'हिंदू' वाले बयान पर जोरदार पलटवार किया है।

संसद में विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल गांधी के भाषण को लेकर उमा भारती ने कहा कि उन्हें अब अपने पद और उम्र का ख्याल रखना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी की फायरब्रांड नेता ने यह भी कहा कि राहुल गांधी अब युवा नहीं 50 साल के अधेड़ हो चुके हैं, लेकिन भाषण छात्र नेता की तरह दिया।

Rahul Gandhi Hindi Remark

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिंदू या तो हिंसा के शिकार हुए हैं या हिंसा का सामना किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'X' पर लिखा कि, 'कल संसद में राहुल गांधी जी का व्यवहार और भाषण विपक्ष के नेता की तरह नहीं, किसी कॉलेज के उच्छृंखल छात्र नेता की तरह था। राहुल को याद रखना होगा कि वह दुर्भाग्य से विपक्ष के नेता चुन लिए गए हैं, दूसरा वह अब युवा नहीं है बल्कि 50 वर्ष से ज्यादा के अधेड़ हैं। राहुल जी अपना पद, अपना देश और अपनी उम्र का कुछ तो ख्याल रखिए, पूरे देशवासियों के साथ मैं भी आपकी भर्त्सना करती हूं।'

उमा भारती की तरह बीजेपी और हिंदूवादी संगठनों के कई नेताओं ने राहुल गांधी के बयान को हिंदू विरोधी बताते हुए उन पर जोरदार पलटवार किया है। खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने आपत्ति जाहिर की थी। उन्होंने संसद में कहा कि यह गंभीर मामला है कि राहुल गांधी पूरे हिंदू समाज को हिंसक कह रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य मंत्रियों ने कांग्रेस नेता से माफी मांगने की मांग की। वहीं, कांग्रेस और विपक्षी दलों की ओर से सफाई दी जा रही है कि उन्होंने हिंदुओं पर नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी पर हिंसा फैलाने का आरोप लगाया था।

लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा, 'सभी धर्मों और हमारे सभी महापुरुषों ने अहिंसा और निडरता की बात की है। वे कहते थे कि डरो मत, डराओ मत। शिवजी कहते हैं डरो मत, डराओ मत। वह अहिंसा की बात करते हैं। लेकिन जो लोग अपने आपको हिंदू कहते हैं, वो 24 घंटे हिंसा, नफरत और असत्य की बात करते हैं।' राहुल ने कहा, 'आप हिंदू हैं ही नहीं। हिंदू धर्म में साफ लिखा है सत्य के साथ खड़ा होना चाहिए, सत्य से पीछे नहीं हटना चाहिए। ये इसलिए चिल्ला रहे हैं, क्योंकि तीर दिल में जाकर लगा है।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+