Leopard Rescue: किसान पर हमला कर पहाड़ की गुफा में छिपा था तेंदुआ, ट्रेंक्यूलाइज कर पकड़ा
पन्ना के अजयगढ़ इलाके में एक तेंदुआ जंगल से निकलकर आबादी वाले इलाके में पहुंच गया। इसने बुधवार को खेत में काम कर रहे किसान पर हमला कर घायल कर दिया था। पन्ना और बांधवगढ़ की टीमों ने इसका पहाड़ी से रेस्क्यू कर लिया है।

पन्ना जिले में उत्तर वन मंडल के अजयगढ़ क्षेत्र सिमरा गांव के पास पहाड़ी पर बनी गुफा से खुंखार तेंदुए का रेस्क्यू कर लिया है। यह तेंदुआ इलाके में आतंक का पर्याय बन गया था। किसान तेंदुए के हमले के डर से खेतों तक में नहीं जा पा रहे थे। पन्ना टाइगर रिजर्व और बांधवगढ़ की टीमों ने तेंदुए को को ट्रेंक्यूलाइज कर उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। यह 10 से 12 साल उम्र का नर तेंदुआ है। इसे रीवा के मुकुंदपुर में भेजा गया है।

वन विभाग से मिली जानकारी अनुसार अधिकारियों को सूचना मिली थी कि अजयगढ़ के सिमरा गांव में खेत में काम कर रहे किसान धर्मेंद्र यादव पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया था। उनकी चीख सुनकर आसपास के किसान मौके पर पहुंच और तेंदुए को भगाया था, जिस कारण धर्मेंद्र की जान बच सकी और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूचना के बाद पन्ना और बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से रेस्क्यू के लिए विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया था। रात में टीमों ने सर्चिंग आपरेशन चलाया था। सुबह-सुबह पता चला कि तेंदुआ पहाड़ी की गुफा में छिपा बैठा है। टीम ने उसकी घेराबंदी कर बेहोशी के इंजेक्शन की डॉट से उसे बेहोश किया गया। उसके स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे पिंजरे में कैद कर मुकुंदपुर टाइगर सफारी भेजा गया है।
Recommended Video
रातभर वन अमला निगरानी करता रहा था
वन अधिकारियों के बताए अनुसार डीएफओ सोनकर तेंदुए पर र नजर बनाए रखने के निर्देश अमले को दिए थे। ग्रामीणों ने बताया था कि तेंदुआ हमला करने के बाद किसा तरफ गया है। वह पड़रहा तालाब की तरफ आखिरी बार देखा गया था। अजयगढ़ व धरमपुर के वन अमले ने उस एरिया में रात भर निगरानी की थी, ताकि जानवर इलाके से निकलकर भाग न जाए। विशेषज्ञ टीम आने के बाद उसकी सर्चिंग शुरू की गई थी, जिसके बाद पहाड़ी की गुफा में उसके मौजूद होने की जानकारी मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications