चर्च की तर्ज पर पन्ना में बना अनोखा मंदिर, अच्छी खेती के लिए लोग यहां करते हैं पूजा
पन्ना। भगवान श्री कृष्ण का मंदिर तो आपने पूरी दुनिया भर में देखा ही होगा। लेकिन पौराणिक कथाओं के अनुसार उनके एक बड़े भाई भी थे। जिन्हें कृष्ण दाऊ भैया कहकर बुलाते हैं। क्या आपने कभी कृष्ण के दाऊ भैया का मंदिर देखा है। आज हम आपको इसी बारे में कुछ अनोखा बताने जा रहे हैं।

श्री कृष्ण के बड़े भाई दाऊ भैया की पूजा बहुत कम ही होते हुए देखा जाता है। मध्य प्रदेश के पन्ना में दाऊ भैया का एक मंदिर बड़े ही अनोखे अंदाज में बनाया गया है। इस मंदिर की बनावट एक चर्च की तरह है। यह एक अनोखा मंदिर है जिसमे पाश्चात्य और बुदेली स्थापत्य कला को समेटे गर्भ ग्रह मे हलधर भगवान विराजे हैं।
पन्ना का महत्व शुरू से ही धार्मिक रहा है यहां पर र्धामिक आयोजन बड़े धूमधाम से मनाए जाते हैं । उसी के तहत भादो माह की छठी के दिन कृष्ण के बड़े भाई बलदाऊ जी का जन्म पन्ना की पवित्र नगरी में बड़े धूमधाम से मनाया गया। क्या बड़ा क्या छोटा सभी भक्ती भाव में रस विभोर थे।

यह मंदिर राजशाही जमाने का है जिसे राजा रूद्रप्रताप ने बनाया था। इसमे 16 गुम्बद 16 झरोखे 16 श्रीणी 16 खिडकी से अंलकृत ये अदभुत मंदिर है बताया जाता है कि राजा को खेती से बड़ा लगाव था। इसी कारण से राजा ने यह मंदिर बनवाया था यह मंदिर लंदन के सेटपॉल चर्च की स्टाइल का मंदिर है। इस जन्मोत्सव के कार्यक्रम में पन्ना राजघराने के सदस्य भी शामिल होते है। प्रशासन की ओर से प्रशासनिक अधिकारी भी इसकी देखरेख में लगाए जाते हैं। बुदेलखण्ड की महिलाएं इस मौके पर अच्छी खेती के लिए दुआएं मांगती हैं, गाना गाती और नाचती हैं। मंदिर को भी दुल्हन की तरह सजाया जाता है यह मंदिर पन्ना के राजा महाराजा रूद्र प्रताप ने सन 1933 मे बनवाया था।












Click it and Unblock the Notifications