हीरों का जहां अवैध उत्खनन, वहां जेसीबी के आगे लेट गए ग्रामीण, डैम का काम बंद कराया

Panna जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर रुंझ नदी पर बन रहे डैम का स्थानीय ग्रामीणों ने काम रुकवाया दिया। वे अपनी डैम के लिए अधिग्रहित भूमि का अधूरा मुआवजा मांग रहे थे। उन्होंने यहां पर जेसीबी सहित अन्य मशीनों के पहिए जाम करा दिए। प्रशासन ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे। बता दें कि यह वही स्थान हैं, जहां बीते डेढ महीने से हजारों की संख्या में लोग यहां हीरों का अवैध उत्खन कर रहे थे।

panna

Panna की रुंझ नदी लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। कभी हीरों की नदी तो कभी यहां डैम निर्माण करने तो कभी यहां हीरों का अवैध उत्खनन के लिए मप्र और यूपी के जिलों से करीब 25 हजार लोगों द्वारा डेरा जमाने के कारण यह इलाका सुर्खियों में बना रहा। दो दिन पहले वन विभाग की टीम ने यहां से हजारों लोगों को खेदेड़ा था। इसके ठीक दूसरे दिन स्थानीय लोगों ने यहां धरना देकर और मशीनों को रुकवाकर काम बंद करा दिया। उन्होंने मशीनों के सामने बैठकर धरना दे दिया।

panna

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाया
जानकारी अनुसार प्रशासन ने यहां डैम इलाके में धारा 144 लगा रखी है, बावजूद इसके यहां इतनी बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने और मुआवजे की मांग करने के बाद प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यहां अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें आवेदन जमा करने के लिए कहा। वहीं यह भी बताया कि यहां धारा 144 लगी है, जिस कारण बांध परियोजना निर्माण क्षेत्र में समूह में लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+