कांग्रेस विधायक का फूहड़ डांस, मुंह में नोट दबाया, राई डांसर ने होंठों ने खींचा, वीडियो वायरल
मध्य प्रदेश की गुन्नौर विधानसभा से विधायक शिवदयाल बागरी का एक राई नृत्यांगना के हाथ पकड़कर डांस करते और होंठों में नोट दबाकर राई डांसरा होंठों ने नोट निकालते दिख रही है। वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस में बवाल बच गया।

पन्ना जिले की गुनौर विधानसभा से कांग्रेस विधायक शिवदयाल बागरी का एक विवादास्पद वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में विधायक बागरी एक राई डांसर के साथ नृत्य करने नजर आ रहे हैं। नृत्य के दौरान वे होंठों में नोट दबाय नजर आए तो राई डांसर ने वह नोट अपने होंठों से खींचा। बीजेपी ने विधायक के इस आचरण पर कमलनाथ से सवाल किया है।
सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की गुन्नौर सीट से विधायक कांग्रेस विधायक शिवदयाल बागरी एक आयोजन में राई डांसर का हाथ पकड़कर मस्ती के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो कहां का है इसकी पुष्टि तो नहीं हो सकी, लेकिन राई डांसर के साथ नृत्य करने वाले कुर्ते-पायजामे वाला व्यक्ति गुन्नौर के विधायक शिवदयाल ही हैं। डांस के दौरान विधायक के आपत्तिजनक और अमर्यादित व्यवहार को लेकर भाजपा प्रदेश संगठन ने इसे मुद्दा बनाते हुए पीसीसी चीफ कमलनाथ से सवाल पूछ लिया कि आपके विधायक का यह आचरण क्या उचित है?
Recommended Video

4 साल पुराना वीडियो बता रहे विधायक बागरी
सोशल मीडिया में जब विधायक शिवदयाल बागरी का वीडियो जमकर वायरल हुआ तो स्थानीय मीडिया ने विधायक से सवाल दाग दिया, जिसकी सफाई में उन्होंने बताया कि उनका यह वीडियो चार साल पुराना है। वे विधानसभा क्षेत्र के समाना गांव में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि चार साल पुराने वीडियो को वायरल का उनके टिकट के प्रतिद्वंदी टिकट कटवाना चाहते हैं और भाजपा पुराने वीडियो के माध्यम से उन्हें बदनाम करना चाह रही है।












Click it and Unblock the Notifications