आर्मी मैन ने 'दनवारा' की हर अजन्मी बेटी को लिया गोद, जन्म पर देंगे 5 हजार की राशि
पन्ना जिले के दनवारा निवासी व सेना में बतौर सूबेदार कार्यरत पुष्पेंद्र तिवारी ने 26 जनवरी को समाजसेवा का संकल्प लिया था। उन्होंने गांव में जन्म लेने वाली बेटियों के भरण—पोषण के लिए 5 हजार देने की शुरूआत की है।
Panna

जिले के रहने वाले सेना के सूबेदार ने समाजसेवा में अनूठी पहल की है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे से प्रेरित होकर उन्होंने अपने गांव में जन्म लेने वाली बेटियों के शुरूआती भरण-पोषण के लिए उन्हें गोद लेने का संकल्प लिया है। उन्होंने 26 जनवरी को कुछ अच्छा करने का संकल्प लिया था। वे फिलहाल अंडमान-निकोबार में पदस्थ हैं। बीते दिनों उनके गांव में तीन बेटियों का जन्म हुआ था, उन्होंने अपने पिता के माध्यम से इन बेटियों के लिए 5-5 हजार रुपए की सहायता प्रदान कर दी है।

Recommended Video
पन्ना जिले ग्राम पंचायत दनवारा निवासी पुष्पेंद्र तिवारी जो कि भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर पदस्थ है। वर्तमान में अभी अंडमान निकोबार में ड्यूटी पर तैनात हैं। देश की सुरक्षा में तैनात पुष्पेंद्र तिवारी ने गांव में जन्म लेने वाली हर बेटी की मां को 5 हजार रुपए की राशि अपने वेतन देने का निर्णय लिया है। विकास यात्रा कार्यक्रम के दौरान उनके पिता ने गांव में जन्म लेने वाली तीन बेटियों की मां को 5-5 हजार की आर्थिक सहायता प्रसूताओं को दी है।
नेक कार्य का लिया था संकल्प
पुष्पेंद्र तिवारी ने 26 जनवरी 2023 को उन्होंने इस नेक कार्य करने की बात कही थी। इसमें उन्होंने संकल्प लिया था कि 26 जनवरी के बाद जितनी भी बेटियां गांव में जन्म लेंगी, उनकी मां को 5 हजार रुपए की राशि अपनी तनख्वाह से देंगे। जिससे मां और बेटी की शुरुआती परवरिश में कोई कमी न हो। उनके संकल्प को अ आगे बढ़ाते हुए पिता तथा पूर्व सैनिक शंकर तिवारी के माध्यम से ऐसी तीन बेटियों को जिनका जन्म 26 जनवरी के बाद हुआ है, उनको राशि उपलब्ध करा दी है।












Click it and Unblock the Notifications