गाय की मौत के बाद पंचायत का अजीब फरमान-'पहले गंगा स्नान करके आओ फिर देंगे तुझे सजा'

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में गाय की मौत के बाद एक पंचायत ने अजीब फैसला सुनाया है। किसान को गो हत्या का दोषी मानते हुए सजा सुनाए जाने से पहले गंगा स्नान करके आने की नसीहत दी गई है। इस पर किसान का परिवार प्रयागराज गंगा स्नान करने गया है। मामला शिवपुरी जिले के करैरा थाना इलाके के गांव मामोनी कलां का है।

panchayat ordered to farmer for Ganga Snan Before punishment

मीडिया रिपोर्टर्स के अनुसार मामोनी कला में शुक्रवार को एक किसान भरत सिंह लोधी के मूंगफली के खेत में गाय के घुस जाने पर उसने गाय को भगाया तो गाय नाले में गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद रविवार की रात गांव में महापंचायत बुलाई गई, जिसमें सरपंच ने भरत सिंह लोधी से कहा कि तुमने गो-हत्या की है। इसलिए आज से तुम्हारा हुक्का-पानी बंद किया जाता है। पहले परिवार के साथ गंगा स्नान करके आओ फिर तय करेंगे की क्या सजा देनी है।

सरपंच का कहना: किसान के लौटने पर तय करेंगे सजा

मामोनी कला के सरपंच नवल सिंह गुर्जर के अनुसार 'अभी भरत का परिवार प्रयागराज गंगा स्नान के लिए गया है। लौटकर आने के बाद फिर से पंचायत होगी। इसमें आसपास के चार-छह गांव के बुजुर्ग पंच रहेंगे। जो भी फैसला देंगे, उसे पूरा करने के बाद ही भरत और उसका परिवार गो-हत्या के पास
से मुक्त होगा'।

प्रशासन को नहीं जानकारी

वहीं इस तरह के किसी मामले की जानकारी जिला प्रशासन को नहीं है। हालांकि भरत सिंह लोधी के भाई मनोज ने भी पूरी घटना की पुष्टि की है। मनोज ने कहा कि भैया ने फसल उजाड़ रही गाय को भगाया था। इसके बाद गाय नाले में गिर गई और उसकी मौत हो गई। अब पंचायन ने हमारा हुक्का-पानी बंद कर गंगा स्नान का आदेश सुनाया है। इसके बाद भैया परिवार सहित प्रयागराज गंगा स्नान के लिए गए हैं। वहां से लौटने के बाद पंचायत हमारी सजा तय करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+