कौन है पेंटिंग से दुनिया में पहचान बनाने वाली पद्मश्री दुर्गाबाई व्योम, CM ने घर जाकर दिलाई BJP की सदस्यता
Padma Shri Durga Bai Vyom: पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित दुर्गा बाई व्याम भाजपा में शामिल हो गई हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है।
वार्ड क्रमांक 33 में पद्मश्री से सम्मानित गोंड कलाकार दुर्गाबाई व्योम के निवास पर जाकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति और समृद्धि में भागीदार बनने के लिए सभी भाजपा से जुड़ना चाहते हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने भोपाल के वार्ड क्रमांक 3 में बूथ क्रमांक दो और तीन पर भजन और कन्या पूजन कार्यक्रम में भाग लिया और कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। मध्य प्रदेश के पार्टी मामलों के प्रभारी डॉक्टर महेंद्र सिंह ने भांडेर और सांवेर विधानसभा क्षेत्रों में नए भाजपा सदस्यों को शामिल किया।
दुर्गाबाई व्योम के चित्रों में गोंड समुदाय से जुड़ी लोककथाओं की झलक देखने को मिलती है। इस कलाकारी का श्रेय वह अपनी दादी और मां को देती हैं। इसे डिगना कला कहा जाता है, जिसे गोंड समुदाय में शादियों और खेती से जुड़े त्योहारों पर घर की दीवारों पर उकेरा जाता है।
जानिए कब से कर रही है चित्रकारी
चार भाई-बहनों के साथ पलीं दुर्गाबाई के पिता चमरू सिंह की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इस वजह से वह कभी स्कूल भी नहीं जा पाईं। हालांकि उनको चित्रकारी से लगाव था, इसलिए वह बचपन से ही चित्रकारी करती रहती थीं। 6 वर्ष की उम्र से शुरु हुआ चित्रकारी का यह सफर अनवरत अब तक जारी है।
दुर्गाबाई व्योम कौन हैं
वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के छोटे से गांव बुरबासपुर की रहने वाली हैं। कमाल की बात ये है कि वह कभी स्कूल नहीं गईं। अपनी कलाकारी के दम पर उन्होंने देशभर में अपनी पहचान बनाई है। आदिवासी कला को एक नई ऊंचाई देने के लिए उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications