ओरछा : रामराजा की नगरी में अंतरराष्ट्रीय ‘राम महोत्सव’, विश्वविख्यात रामलीला में दुनिया भर से कलाकार आएंगे

बुंदेलखंड की अयोध्या कहलाने वाली रामराजा सरकार की नगरी ओरछा में अंतरराष्ट्रीय राम महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। साधु, संत, रामायण सीरियल के पात्र, राजनेता इसमें शामिल होंगे।

Orchha: राम महोत्सव में आएंगे रामायण के राम-सीता और लक्ष्मण

मध्य प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन व तीर्थ क्षेत्र ओरछा में अंतरराष्ट्रीय राम महोत्सव 2023 का आयोजन आगामी 5 से 9 अप्रैल तक होने जा रहा है। आयोजन में विश्व प्रसिद्ध रामलीला का मंचन होगा। रूद्राणी कलाग्राम एवं शोध संस्थान के तत्वाधान में यह आयोजन पूरा होगा। आयोजन में रामायण और भगवान श्रीराम पर आधारित फिल्मों का भी प्रदर्शन होगा। इसके अलावा चित्रकला, लोकनृत्य, यज्ञ भी होंगे।

रुद्राणी कलाग्राम संस्थान के डायरेक्टर व कार्यक्रम आयोजक फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला ने राम महोत्सव के आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय राम महोत्सव हम सब की चेतना से जुड़े श्रीराम के आदर्श व्यक्तित्व को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रयास मात्र है।ओरछा के रुद्राणी कलाग्राम एवं शोध संस्थान में आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह में भगवान राम पर आधारित फिल्में, चित्रकला, लोकनृत्य, यज्ञ, रामलीला आदि की प्रदर्शनी व प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में यूपी-एमपी के राजनेता मंत्रियों समेत कई राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय कलाकार शिरकत करेंगे। समारोह के अंतर्गत घुमन्तु सिनेमा का गांव-गांव भ्रमण होगा। इसमें राम कथा आधारित फिल्म दिखाई जाएगी तथा राज्य एवं केंद्र की लोक कल्याणकारी योजना को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

Orchha: राम महोत्सव में आएंगे रामायण के राम-सीता और लक्ष्मण

राजा बुंदेला ने बताया कि आयोजन के तहत रात के समय सांस्कृतिक संध्या पर विश्वविख्यात रामलीला का मंचन होगा। जबकि सुबह श्रीराम यज्ञ व ध्यान योग होंगे। इस दौरान श्री राम भजन, छायाचित्र, चित्रकला आदि प्रतियोगिताएं अायोजित होंगी। इसके अतिरिक्त लोक व्यंजन, लोक वाद्ययंत्र, लोक गीत, नृत्य आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा।

Orchha: राम महोत्सव में आएंगे रामायण के राम-सीता और लक्ष्मण

Recommended Video

    ओरछा से अयोध्या तक बनेगा कॉरीडोर, रामराजा लोक बनेगा

    यूपी के सीएम योगी व एमपी के सीएम शिवराज को आमंत्रण
    राम महोत्सव के आयोजक अभिनेता राजा बुंदेला ने मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी न्योता भेजा है। महोत्सव में कई केंद्रीय मंत्रियों व विदेशी कलाकारों, स्टेज परफॉर्मर्स को भी आमंत्रित किया गया है। राजा बुंदेला ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय राम महोत्सव हम सब की चेतना से जुड़े श्रीराम के आदर्श व्यक्तित्व को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रयास मात्र है। हम श्रीराम के दिखाए मार्ग का अनुसरण करके, एक बेहतर और संस्कृति समृद्ध समाज का निर्माण कर सकते हैं और इसी अवधारणा के साथ हमने अंतर्राष्ट्रीय राम महोत्सव की शुरुआत की है।

    राम महोत्सव में यह आयोजन होंगे

    . रामलीला

    . फिल्में

    . चित्रकला

    . लोकनृत्य

    . यज्ञ

    . राम की तपोभूमि चित्रकूट के साधु-संत भी शामिल होंगे

    . रामचरित मानस की चौपाइयों पर विस्तृत प्रकाश

    . अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विद्वान

    . राम कथा मर्मज्ञ

    . बुंदेलखंड के 17 जिलों में लोक कलाकार

    . सामाजिक कार्यकर्ता व जन प्रतिनिधि

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+