ओरछा: रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म का आॅडिट करने पहुंची आईसीआईटी की टीम, व्यवस्थाएं देखीं
सागर, 4 सितम्बर। इंटरनेशनल सेंटर फार रिस्पांसिबल टूरिज्म (आईसीआईटी) की टीम ओरछा में प्रोजेक्ट हमसफर के तहत प्रोजेक्ट रिस्पांसिबल टूरिज्म अवलोकन करने पहुंची है। टीम ने यहां तीन दिनों तक पुरात्व और पर्यटन से जुड़े स्मारकों का भ्रमण किया। यहां पर्यटन के लिए विकसित की गई सुविधाओं, स्मारकों के संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्य, पर्यटकों के रुकने से लेकर भोजन तक की व्यवस्थाओं को नजदीक से देखा है।

इंटरनेशनल सेंटर फार रिस्पांसिबल टूरिज्म (आईसीआईटी) यूके संस्थापक हेराल्ड गुडविन रिस्पांस्विल टूरिज्म के प्रतिनिधियों के साथ पर्यटन नगरी ओरछा पहुंचे थे। यहां पर टीम ने ओरछा के पर्यटन स्थलों को देखा। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड एवं स्टेकहोल्डों द्वारा प्रदर्शित रिस्पांसिबल टूरिज्म अंतर्गत किए जा रहे कार्यो का अवलोकन किया। इंग्लैंडए,ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, फ्रांस सहित विभिन्न देशों के प्रतिनिधी व आईसीआरटी की टीम 31 अगस्त से प्रदेश के भ्रमण पर है। इसमें वह समृद्ध विरासत स्थलों और ग्रामीण पर्यटन के तहत विकसित गांवों का दौरा कर रही है। इस दौरान टीम के सदस्य यहां ग्रामस्टेए स्थानीय भ्रमणए पारंपरिक व्यंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अनुभव करेंगे। सात दिवसीय प्रदेश दौरे में यह टीम ओरछा में प्रोजेक्ट हमसफर और मंडला में प्रोजेक्ट क्लीन डेस्टिनेशन (सालिड वेस्ट मैनेजमेंट) एवं प्रोजेक्ट रिस्पांसिबल सोवेनियर की भी समीक्षा कर रही है।

राधापुर और लाडपुराखास का जायजा लिया
टीम ने पर्यटन नगरी ओरछा के राजा महलए जहांगीर महल सहित कई स्मारकों का भ्रमण किया। यह टीम ओरछा और आसपास के गांवों; राधापुर और लाडपुराखासए का भ्रमण करेगी। टीम का नेतृत्व आईसीआरटी के संस्थापक निर्देशक और रिस्पांसिबल टूरिज्म पार्टनरशिप के प्रबंध निदेशक डॉ हेरोल्ड गुडविन कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications