Orcha Ram mandir: ओरछा राम राजा सरकार के दर्शन का बदला समय, नया शेड्यूल जारी

Orcha Ram mandir: मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड की छोटी अयोध्या के नाम प्रसिद्ध श्री राम राजा सरकार की नगरी ओरछा में रामराजा मंदिर के दर्शन का समय बदल गया है। हर साल शरद पूर्णिमा के अगले दिन से मंदिर के समय में परिवर्तन किया जाता है। इस साल भी आज से यानि की 29 अक्टूबर से सुबह 9 और शाम को 7 बजे दर्शनार्थी राम राजा सरकार के दर्शन कर सकेंगे।

प्राचीन परंपराओं के अनुसार हर साल मौसम परिवर्तन के साथ ही मंदिर का समय बदला जाता है। ओरछा का राम राजा सरकार मंदिर देश का इकलौता मंदिर है, जहां भगवान राम को राजा के रूप में पूजा जाता है। दरबार खुलने की परम्परा का राजसी तरीके से ही निर्वहन किया जाता है।

Orcha-Ram-temple-Time-changed-for-darshan

इसके साथ ही आरती के समय में भी बदलाव किया गया है 29 अक्टूबर रविवार से रामराजा सरकार का दरबार सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम को 7 बजे से रात 9:30 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा। मंदिर में चली आ रही राजसी परंपरा के अनुसार हर साल गर्मी और बारिश के आठ माह फाल्गुन से कंवार के महीने की शरद पूर्णिमा तक रामराजा सरकार का दरबार सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक खुलता है।

दोपहर में राजभोग आरती के बाद भगवान विश्राम करते हैं। इसलिए दोपहर में पट बंद रहते हैं जबकि शाम को 8 बजे संध्या आरती व रात को 10:30 बजे शयन आरती होती है। आज से 7 बजे संध्या आरती व रात 9:30 बजे शयन आरती होगी।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+