MP News: ओपिनियन पोल सर्वे ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंता, अगर आज हुए लोकसभा चुनाव तो जानिए कितनी मिलेंगी सीटें?
MP lok sabha Election: मध्य प्रदेश में भले ही इस समय विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म है। लेकिन लोकसभा चुनाव को लेकर टीवी चैनल के ओपिनियन पोल सर्वे ने कांग्रेस पार्टी की नींद उड़ा दी। दरअसल, इंडिया टीवी के ओपिनियन पोल सर्वे में भाजपा को बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है।
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर इंडिया टीवी CNX के ओपिनियन पोल सर्वे ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है, दरअसल सर्वे में मध्य प्रदेश में भाजपा को 48% वोट मिलने का अनुमान है तो वहीं कांग्रेस को 41% वोट लोकसभा के चुनाव में मिल सकते हैं। मतलब भाजपा और कांग्रेस में सीधे 11% के वोट का अंतर दिखाई दे रहा है। अगर यही आंकड़ा विधानसभा चुनाव में भी रहा तो कांग्रेस की सीटें घट सकती है।

इंडिया टीवी CNX के ओपिनियन पोल सर्वे के अनुसार मध्य प्रदेश की कल 29 लोकसभा सीटों में से भाजपा को 25 सीटें मिलने का अनुमान है। वही कांग्रेस को महज 2 से 4 सीटें मिलने का अनुमान है। इधर राजस्थान में 25 में से 23 सीटें भाजपा के खाते में जा सकती है। जबकि छत्तीसगढ़ में 11 में से 7 सीटें में भाजपा को मिलने का अनुमान है।
बता दे ओपिनियन पोल सर्वे का मतलब है कि अगर प्रदेश में आज अगर लोकसभा चुनाव हो जाए तो इन पार्टियों को इतनी सीटें मिल सकती हैं। मतलब आने वाले समय में स्थिति बदल भी सकती है। इंडिया टीवी CNX ओपिनियन सर्वे के मुताबिक अगर आज लोक सभा चुनाव हुए, तो 282 लोकसभा सीटों में से NDA को 118, INDIA को 110 और अन्य दलों को 54 सीटें मिलेंगी।
एमपी में वोट प्रतिशत
बीजेपी- 48%
कांग्रेस- 41%
अन्य- 11%
मध्य प्रदेश में कुल 29 सीट
बीजेपी- 25 (-3)
कांग्रेस- 4 (+3)
अन्य- 0
छत्तीसगढ़- 11 सीट
बीजेपी- 7 (-2)
कांग्रेस- 4 (+2)
अन्य- 0 (0)
राजस्थान में कुल मत प्रतिशत
बीजेपी- 49%
कांग्रेस- 41%
अन्य- 10%
राजस्थान 25 सीट
बीजेपी- 23 (-1)
कांग्रेस- 2 (+2)
अन्य- 0 (-1)












Click it and Unblock the Notifications