OPINION: 81 लाख से अधिक किसानों के कल्याण में जुटी है मध्य प्रदेश सरकार

MP News: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार किसानों को आर्थिक रूप से सबल बनाने के लिए कई तरह की पहल कर रही है। इन्हीं में से एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है, जो किसानों को सीधे वित्तीय राहत मुहैया करवाती है। इस योजना के तहत किसानों के खातों में सालाना 2,000 रुपए की तीन किस्तों में 6,000 रुपए जमा किए जाते हैं। हाल ही में देश के करोड़ों किसानों को ऐसी ही एक किस्त आ भी चुकी है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के बाद अब मध्य प्रदेश के किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत मिलने वाली किस्त की रकम खाते में पहुंचने का बेसब्री से इंतजार है; और माना जा रहा है कि डॉ मोहन यादव सरकार दिवाली से पहले ही प्रदेश के अन्नदाताओं को खुशियों की यह सौगात दे सकती है।

mohan yadav

एमपी के किसानों को सालाना मिलती है 12,000 रुपए की मदद
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तरह ही एमपी सरकार भी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत राज्य के किसानों के खातों में 2,000-2,000 रुपए की तीन किस्तों में सालाना 6,000 रुपए सीधे ट्रांसफर करती है।

इस तरह से प्रदेश के किसानों को कुल मिलाकर सालाना 12,000 रुपए की सरकारी सहायता मिल जाती है और महीने के हिसाब से 1,000 रुपए की बदौलत उन्हें आर्थिक तौर पर बड़ी राहत मिल जाती है।

mohan yadav

रबी की फसल की तैयारी में किसानों को मिलेगी मदद
खरीफ की फसल काटने के बाद किसान अब रबी सीजन की तैयारी कर रहे हैं। किसानों के लिए ऐसे समय पर यह सहायता काफी फायदेमंद साबित हो रही है; और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का पैसा भी आ जाने से उनके हौसले में और चार चांद लगने की संभावना है।

mohan yadav

किसानों को दिवाली गिफ्ट दे सकती है एमपी सरकार
एमपी सरकार की ओर से किसानों के खातों में यह धनराशि आमतौर पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पैसे प्राप्त होने के कुछ ही समय बाद आ जाती है। इसलिए प्रदेश के किसान काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं, क्योंकि उन्हें यकीन है कि दिवाली से पहले ही मोहन यादव सरकार भी उन्हें यह राहत दे सकती है।

mohan yadav

81 लाख परिवारों के घर खुशियां बिखेरेगी एमपी सरकार
मध्य प्रदेश में 81 लाख से ज्यादा किसानों को इस योजना का लाभ मिलता है। मतलब, यह धनराशि देखने में बहुत ही मामूली भले ही लगती हो, लेकिन यूं समझ लीजिए कि इससे 81 लाख से अधिक परिवारों को खुश होने का सरकार अवसर देती है।

mohan yadav

अन्नदाताओं की जीवन रेखा बन चुकी हैं ये योजनाएं
छोटे और मझोले किसानों को खेती के समय बहुत ही छोटी-छोटी जरूरतों से जूझना पड़ता है। इसमें यह रकम बहुत ही मदद के काम आती है और एक तरह से किसानों के लिए जीवन रेखा की भूमिका निभाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+