OPINION: युवा शक्ति को सक्षम बनाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार की बड़ी पहल

MP News: मध्य प्रदेश सरकार की लोकप्रिय 'लाडली बहना योजना' देश के कई राज्यों की सरकारों के लिए नजीर बन चुकी है। अब मोहन यादव की सरकार भाइयों के लिए भी 'लाडला भैया योजना' लाने पर विचार शुरू कर चुकी है।

'लाडली बहना योजना' के तहत प्रदेश की लड़कियों और महिलाओं को सरकार की ओर से हर महीने 1,250 रुपए की सहायता राशि सीधे उनके खातों में डाली जाती है। इसी तर्ज पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राखी से जुड़े एक कार्यक्रम में भाइयों के लिए भी योजना लाने की बात कही है।

mohan yadav

युवा शक्ति को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने में जुटी सरकार
मुख्यमंत्री ने जो संकेत दिया है, उसके अनुसार मध्य प्रदेश में लगने वाले उध्योगों में राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। राज्य में उद्योगों में निवेश के लिए रीजनल इंवेस्टर्स समिट भी आयोजित किए जाने वाले हैं।

mohan yadav

इस तरह के सम्मेलन ग्वालियर और सागर में भी आयोजित होंगे। सीएम मोहन यादव प्रवेश में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए लगातार कोशिशों में जुटे हुए हैं।

mohan yadav

युवाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की पहल में जुटी सरकार
एमपी सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के विभिन्न इलाकों में अलग-अलग तरह के उद्योग लगाए जाएं, जहां लाडली बहना और लाडला भाइयों को रोजगार मिले और वे आर्थिक तौर पर सक्षम बन सकें।

mohan yadav

1.39 करोड़ लाडली बहनों को मिली राखी गिफ्ट
इसके साथ ही मोहन यादव सरकार ने भाई-बहनों के पर्व रक्षा बंधन के मौके पर प्रदेश की बहनों को एक और खुशखबरी दी है। इसके तहत लाडली बहनों के खाते में इस बार 1,500 रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। इसका लाभ प्रदेश की 1.39 करोड़ लाडली बहनों को मिला है, जिसमें 1,250 रुपए लाडली बहना योजना के तहत है और बाकी के 250 रुपए राखी के उपहार के तौर पर दिए गए हैं।

mohan yadav

मध्य प्रदेश में तरह-तरह उद्योगों की स्थापना पर फोकस
मध्य प्रदेश के युवाओं में टैलेंट का कोई अभाव नहीं है। मोहन यादव सरकार प्रदेश में जिस तरह से नए-नए उद्योगों की स्थापना पर फोकस कर रही है, वह राज्य की युवा शक्ति के लिए एक वरदान साबित होने वाला है। अगर प्रदेश के युवाओं को रोजगार के उपलब्ध होंगे तो वह सिर्फ अपना ही नहीं, अपने साथ अपने परिवार के कल्याण में भी योगदान देने लायक बन सकेंगे।

mohan yadav

एमपी शासन जिस सोच के साथ प्रदेश के विकास की योजनाओं पर अमल कर रहा है, उससे लगता है कि आने वाले वर्षों में यहां की अर्थव्यवस्था और भी मजबूत होनी तय है, जिसका आधार यहां की करोड़ों युवा शक्ति होगी, जिसके दम पर राज्य भी तरक्की करेगा और देश का नाम भी आगे बढ़ेगा।

mohan yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+