MP की इस जेल के बारे जान कर चौंक जाएंगे आप, जहां अपने परिवार के साथ रहते हैं कैदी

नई दिल्ली। महेश, हरिराम, शंकर, इमरान, मुकेश, धर्मेंद्र, जितेंद्र, और मांगीलाल हर रोज सुबह काम पर जाते हैं। शाम को घर आए, परिवार के साथ टीवी देखी, रात का खाना खाया और फिर सो गए।

JAIL

आपको ये जीवनशैली सामान्य लग रही होगी, लेकिन बता दें कि ये सभी जेल के कैदी हैं। वो भी खुली जेल के।

मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में शिवराज सरकार ने पांच साल पहले खुली जेल शुरू की थी। इस जेल को 17 एकड़ में करीब 32 करोड़ रुपए खर्च कर के बनाया गया है। यहां एक साथ 25 कैदी और उनका परिवार रह सकता है।

शाम को लौट आते हैं जेल

इस खुली में जेल में कैदी अपने परिवार के साथ रहते हैं। सुबह काम पर जाते हैं और शाम को फिर लौट आते हैं। हालांकि यहां उन्हीं कैदियों को रखा जाता है जिनकी सजा आखिरी चरण में हो या फिर 1 या 2 साल बची हो।

एक कैदी केवट ने बताया कि हम सब यहां खुश हैं क्योंकि हम अपने परिवार के साथ रहने का मौका मिल रहा है। यहां माहौल घर वाला है जबकि हम सजा काट रहे हैं।

इन्हें मिलता है मौका

मध्य प्रदेश के एडिशनल डायरेक्टर जनरल जेल, सुशोवन बनर्जी ने बताया कि सजा के आखिरी दो सालों के लिए अपराधियों को यहां भेज दिया जाता है कि ताकि उन्हें पारिवारिक माहौल मिल सके और रिहाई के बाद उन्हें बाहरी दुनिया से सामंजस्य बिठाने में दिक्कत न हो।

उन्होंने बताया कि जिन अपराधियों का रिकॉर्ड अच्छा होता है उन्हें ओपन जेल में भेजा जाता है।

एडीजी ने जानकारी दी कि खुली जेल का यह कॉन्सेप्ट जल्द ही सतना, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन जिलों में शुरू किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+