मध्य प्रदेश: HDFC बैंक के गार्ड ने की अंधाधुंध फायरिंग, जो भी आया सामने उसे उतारा मौत के घाट

मध्य प्रदेश के अशोकनगर में जो हुआ उसे यहां के बाशिंदे अगले कई सालों तक भुला नहीं सकेंगे।

भोपाल। एक बैंक गार्ड पर गोली चलाने का ऐसा भूत सवार हो गया कि जो भी उसके सामने आया, उसने उसे गोली मार दी। मामला मध्य प्रदेश के अशोकनगर का है जहां उसने अपनी पत्नी, पड़ोसी और उसके सामने जो भी आया उसे मार दिया।

करीब 1 घंटे तक वो इलाके में बंदूक लहराकर तांडव करता रहा लेकिन पुलिस पहुंची ही नहीं। कुछ देर बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।

मध्य प्रदेश: HDFC बैंक के गार्ड ने की अंधाधुंध फायरिंग, जो भी आया सामने उसे उतारा मौत के घाट

मिली जानकारी के अनुसार अशोकनगर स्थित शांतिनगर मंदिर मार्ग पर स्थित एक हाउसिंग बोर्ड में रहने वाले लखन रघुवंशी जो एचडीएफसी बैंक में गार्ड था उसने सबसे पहले अपनी पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी। इस फायरिंग की आवाज सुनकर लखन का पड़ोसी विकास जैन बाहर आया तो लखन ने उसे भी गोली मार दी।

विकास के दोनों भईंयों को मारा

एक के बाद एक हत्या करने के बाद वो बंदूक लहराकर इलाके में दहशत पैदा करता रहा। जैसे ही विकास के भाई संजय को इस बात की जानकारी हुई वो तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा। लखन ने उसे भी गोली मार दी।

इसके बाद विकास का छोटा भाई सचिन भी वहां पहुंचा, लखन ने उस पर भी फायरिंग की लेकिन उसकी किस्मत अच्चछी थी कि लखन ने उस पर 2 फायरिंग की लेकिन उसे कुछ हुआ नहीं।

नहीं पहुंची पुलिस

इतना ही लखन की ओर से की जा रही इस अंधाधुंध फायरिंग की जानकारी पुलिस को भी घटना के थोड़ी देर बाद ही दे दी गई थी लेकिन पुलिस वहां समय से नहीं पहुंची। लखन के पास जो भी उस वक्त जा रहा था वो उसे बंदूक लेकर दौड़ा लेता। जैसे ही उसने पुलिस की गाड़ी का सायरन सुना, उसने खुद को भी गोली मार ली।

घटना स्थल पर जब पुलिस पहुंची तो वहां तीन-तीन लाशें पड़ी थीं। पुलिस के देर से पहुंचने पर स्थानीय लोगों को गुस्सा भड़क गया और वो पुलिसकर्मियों से धक्का मुक्की करने लगे।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+