MP News: ऑनलाइन गेम का कर्ज बना नाबालिग के अपहरण और हत्या की वजह, मंदसौर पुलिस ने किया खुलासा
एमपी के मंदसौर में अपहरण के बाद फिरौती और नाबालिग विदेश प्रजापत की हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया हैं। ऑनलाइन गेम में हारी रकम का कर्ज चुकाने आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।

Online game: ऑनलाइन गेम का चस्का एक बार फिर बड़े गुनाह की वजह बना। मध्य प्रदेश के मंदसौर में नाबालिग विदेश प्रजापत को अगवा कर हत्या करने वाले आरोपियों ने कर्ज चुकाने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों ने मृतक के पिता से 5 लाख रुपए फिरौती मांगी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ईंट भट्टा कारोबारी मुख्य आरोपी ऑनलाइन गेम में नौ लाख रुपए की रकम हार गया था।

एमपी के मंदसौर में सनसनीखेज अपहरण फिरौती कांड से पर्दा उठ गया है। 16 साल के छात्र विदेश प्रजापत को उसके पिता के मालिक शुभम प्रजापत ने अगवा किया फिर 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। आरोपी ने अपने चहेरे भाई के साथ मिलकर इस जघन्य अपराध की साजिश रची। एसपी अनुराग सुजानिया के मुताबिक वारदात को अंजाम देने मुख्य आरोपी शुभम प्रजापत का ईंट भट्टा है। मृतक का पिता बद्रीलाल प्रजापत उसके यहां काम करता था। शुभम को ऑनलाइन गेम का शौक था। गेम खेलकर पैसा कमाने की चाहत में उसने लाखों रुपए कुछ परिचितों से उधार ले लिए थे। तरह-तरह के गेम में वह लगभग नौ लाख रुपए हार गया। कर्च चुकाना के लिए फिर उसने अपने चहेरे भाई अजय के साथ मिलकर पूरी घटना का प्लान बनाया।

ऐसी हुई थी वारदात
दरअसल 8 फरवरी को विदेश प्रजापत घर से स्कूल के लिए निकला था। तभी अचानक वह गायब हो गया। काफी तलाश के बाद विदेश का जब कहीं पता नहीं चला तो पुलिस में पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। एक अज्ञात नंबर से विदेश के पिता बद्रीलाल को फोन आया और बेटे की अपहरण की बात करते हुए आरोपियों ने नाम बताए बिना 5 लाख रुपए की डिमांड की। इस दौरान विदेश का गला दबाकर शुभम और उसके चहेरे भाई ने हत्या कर दी। हाथ में बांधने वाले मौली से मृतक के हाथ पैर बांधकर शव गांव की जगह पर फ़ेंक दिया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने जिस नंबर से फरियादी को फोन किया था, वह नंबर शुभम के यहां काम करने वाले पुराने कर्मचारी के मोबाइल की सिम थी।












Click it and Unblock the Notifications