मध्य प्रदेश: बारातियों ने नहीं निकलने दी एंबुलेंस, डेढ़ साल की बच्ची की मौत
दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में बारात के बीच एंबुलेंस फंसने से एक डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। मानवता को शर्मासार करने देने वाली घटना उस समय सामने आई जब बच्ची के परिजन बारातियों से हाथ जोड़कर एंबुलेस को निकलने की विनती करते रहे और बारातियों ने सुना तक नहीं। दरअसल नंदरई पथरिया गांव में एक बच्ची को बिच्छू ने डंक मार दिया जिसे दमोह जिला चिकित्सालय लाया जा रहा था। एंबुलेंस बारात के जाम में फंसी और अस्पताल पहुंचते समय बच्ची की मौत हो गई।

सोमवार की रात जहरीले बिच्छू ने डंक मार दिया जिसे पहले पथरिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और फिर दमोह जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डेढ़ वर्षीय मासूम भूमि जिला अस्पताल पहुंचने के आधा किमी पहले बारात की भीड़ में आधे घंटे तक फंसी रही। एंबुलेंस का ड्राइवर धनीराम पिता शंकरलाल बारातियों से गाड़ी निकलने के मिन्नतें करते रहे। लेकिन बारातियों ने एक ना सुनी।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक बारात प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व वर्तमान राष्ट्रीय प्रवक्ता मुकेश नायक के भतीजे की थी। एंबुलेंस के ड्राइवर ने जब गाड़ी को निकलते नहीं देखा तो सड़क के बीच में बने डिवाइडरों पर गाड़ी चढ़ा दी और अवरोधक तोड़ते हुए अस्पताल पहुंचा लेकिन तब तक बच्ची की सांसे थम चुकी थी। इस घटना को लेकर एसपी विवेक अग्रवाल का कहना है कि पिछले सप्ताह पहले मैरिज गार्डन संचालकों की बैठक ली गई थी। जिसमें सख्त निर्देश दिए गए थे कि शादी समारोह के दौरान यातायात अवरुद्ध नहीं होना चाहिए। पुलिस ने कहा, आईजी का कहना है कि घटना का संज्ञान लिया है और इस पर कार्रवाई की जाएगी ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो।












Click it and Unblock the Notifications