'मिट्टी' की बात पर मर्डर, पोकलेन मशीन से कुचलकर मिट्टी में ही दफन कर दिया शव

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के देहरा गांव में एक बुजुर्ग की पोकलेन मशीन के कुचलकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी बुजुर्ग को उसके घर से बुलाकर ले गए और उसी के खेत मे ले जाकर पोकलेन से कुचलकर हत्या कर दी।

Old Man Murdered in Dehra Village of Bhind Madhya Pradesh

मौत के बाद शव को खेत की मिट्टी में ही दबा भी दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने हत्या की सूचना भी मृतक के परिजनों को फोन करके दी। खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को मिट्टी से बाहर निकाला। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर बिजली के खंबे डालकर जाम भी लगा दिया। घटना की खबर मिलने पर भिंड पुलिस अधीक्षक रुडोल्फ अल्वारेस मौके पर पहुंच गए और परिजनोंं से समझाइश कर जाम खुलवाया। हत्या के पीछे की वजह खेत से मिट्टी खोदने को लेकर हुए विवाद को बताया जा रहा है।

दरअसल, देहरा निवासी महेश तोमर के खेत में मिट्टी का बड़ा टीला बना हुआ था। उन्होंने खेत में बने मिट्टी के टीले को हटाने के लिए फोदल, रिंकू कांकर, जेपी कांकर और सुनील कांकर को ठेका दिया हुआ था। पोकलेन के सहारे खेत से टीला हटाने का काम किया जा रहा था।

इसी दौरान महेश तोमर और ठेकेदार के बीच मिट्टी खोदने के काम को लेकर विवाद हो गया। मृतक के बेटे दीपू तोमर का आरोप है कि सोमवार रात को ठेकेदार उनके पिता महेश को घर से बुलाकर ले गए थे। सुबह ठेकेदार ने ही फोन लगाकर बताया कि तुम्हारे पिता की हत्या करके उन्हें खेत की मिट्टी में दबा दिया है।

फोन सुनकर महेश के परिजन खेत पर पहुंचे। यहां पोकलेन मशीन रखी हुई थी। खेत में ही एक जगह मिट्टी में महेश की लाश दबी हुई थी। महेश के शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह कुचला हुआ था। महेश की मौत से गुस्साए परिजनों ने पहले पोकलेन में तोड़फोड़ की। फिर अटेर रोड पर बिजली के खंबे डालकर जाम लगा दिया। सूचना पाकर पहुंचे एसपी रुडोल्फ अल्वारेस ने परिजनों को समझाइश व उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+