Neemuch Mob Lynching : मध्य प्रदेश में भीड़ का घिनौना चेहरा, बुजुर्ग को पीटकर मार डाला, VIDEO

नीमच। मध्यप्रदेश में भीड़तंत्र की गुंडागर्दी जारी है। सरकार लाख दावे कर ले, लेकिन बीते दो दिनों में नीमच में मॉब लिंचिंग की दूसरी घटना सामने आई है। इस बार राष्ट्रीय पक्षी मोर की चोरी के आरोप में एक बुजुर्ग की इतनी पिटाई की गई कि उसने दम तोड़ दिया।

Old Man Died in Neemuch Mob Lynching

दरअसल, मध्य प्रदेश के नीमच जिले के कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के लसूड़ी आंतरी गांव में शुक्रवार की रात ग्रामीणों ने चार लोगों को मोर चोरी के आरोप में पकड़ा, हालांकि मौका देखकर तीन लोग फरार हो गए, जबकि हीरालाल बांछड़ा के हत्थे चढ़ गया। जिसे इतनी बुरी तरह पीटा गया कि उसकी मौत हो गई।

नीमच एएसपी राजीम कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में पुलिस ने 10 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इससे पहले नीमच में ही बकरा चोरी करते तीन युवकों को ग्रामीणों ने बुरी तरह पीटा था। इस दौरान लोगों ने तोड़फोड़ करते हुए युवकों की बाइक को आग के हवाले कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+