MP: मोबाइल के बाहर भी फट सकती है बैटरी, बच्चों के हाथ में न दें, सागर में बच्ची घायल, पढ़िए खबर
सागर, 11 जुलाई। मप्र के सागर जिले के गेहलपुर गांव में आठ साल की बिटिया मोबाइल की बैटरी से खेल रही थी, इसी दौरान बैटरी धमाके के साथ फट गई। इसमें बच्ची के हाथ, पेट और छाती बुरी तरह झुलस गए हैं। परिजन उसे सागर लेकर पहुंच जहां मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मप्र के सागर जिले में जैसीनगर थाना अंतर्गत गेहलपुर में सोमवार सुबह सीताराम धानक की आठ साल की बिटिया सरोज मोबाइल की बैटरी से खेल रही थी तभी अचानक मोबाइल की बैटरी में ब्लास्ट हो गया। सरोज गंभीर रूप से घायल हो गई, लहूलुहान हालत में परिजन तुरंत सरोज को लेकर जैसीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए सागर रेफर किया गया । यहां बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में सरोज को भर्ती कराया गया है। बैटरी मे ब्लास्ट होने से सरोज के हाथ, पेट सीना बुरी तरह से झुलस गए हैं फिलहाल मेडिकल कॉलेज में सरोज का का इलाज जारी है। सीताराम धानक के अनुसार बैटरी पुरानी होने से मोबाइल में नई बैटरी लगवाई थी, पुरानी बैटरी बेटी ने खेल के लिए उठा ली और उसमें धमाका हो गया। उल्लेखनीय है कि सागर में इसके पूर्व भी बैटरी फटने से लोगों के घायल होने की घटनाएं हो चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications