MP News: नर्सिंग कॉलेज घोटाले पर जीतू पटवारी का बयान, हाईकोर्ट का अहम आदेश, भाजपा पर उठाए सवाल
MP News: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश के नर्सिंग कॉलेज घोटाले को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय ने इस मामले में फिर से एक निर्णायक आदेश दिया है, जिसमें नर्सिंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ जितेन शुक्ला और रजिस्ट्रार अनीता चांद को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
पटवारी ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह कदम उस समय उठाया गया जब मामला हाईकोर्ट की निगरानी और सीबीआई जांच के तहत है।

पाटवारी ने कहा कि कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में जहां अफसरों पर आरोप हो, उन्हें प्रमुख पदों पर जिम्मेदारी कैसे दी जा सकती है। कोर्ट ने कहा कि ऐसे अफसर, जो गड़बड़ी में लिप्त हैं, साक्ष्य को प्रभावित कर सकते हैं, और उन्हें अहम पदों पर बने रहकर जांच की प्रक्रिया को प्रभावित करने का अवसर मिल सकता है।
उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से यह भी कहा कि माननीय न्यायालय का यह आदेश राज्य सरकार में तत्काल लागू किया जाना चाहिए, जहां सरकारी संरक्षण में आरोपी ही जांचकर्ता बने हुए हैं। पटवारी ने व्यापमं घोटाले की ओर इशारा करते हुए सवाल किया कि जब तक यह जांच प्रभावित करने का खेल नहीं रुकेगा, तब तक जनता को न्याय कैसे मिलेगा? उन्होंने भाजपा से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि इस तरह की गड़बड़ी अब पूरी तरह से खत्म हो।
इस बयान के साथ ही पटवारी ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जब तक जांच में पारदर्शिता और निष्पक्षता नहीं आएगी, तब तक ऐसे घोटाले होते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications