MP News: ई-स्कूटी योजना का अब भांजो को भी मिलेगा लाभ, सीएम मामा शिवराज सिंह की बड़ी सौगात

MP News: मध्य प्रदेश 12वीं कक्षा में टॉप कर स्कूटी से कॉलेज सिर्फ भांजियां ही नहीं, बल्कि भांजे भी जाएंगे। स्कूटी योजना का लाभ अब छात्रों को भी मिलेगा। सीएम शिवराज सिंह ने कुछ दिनों स्कूटी योजना लॉन्च की थी। अब छात्रों में भी खुशी हैं और वो अपने मामा की तारीफ कर रहे हैं।

एमपी में लाखों बेटे-बेटियों के दिलों में दिलों में राज करने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 12वीं में पढ़ने वाले छात्रों को एक और बड़ी सौगात दी। छात्राओं की तरह अब उन्हें भी स्कूटी मिलेगा। पात्रता की शर्त छात्राओं की तरह ही रहेगी। यानि बारहवीं के एग्जाम में जो बच्चा क्लास में टॉप करेगा, वह पात्र होगा।

MP Government E-Scooty for Boys Scheme

'बालिका स्कूटी योजना' अब 'बालक-बालिका ई स्कूटी योजना' कहलाएगी। यह घोषणा इसलिए की गई थी ताकि छात्राओं को अपने शिक्षण संस्थानों में जाने के लिए पेट्रोल भरवाने की चिंता नहीं करनी पड़े। स्कूली शिक्षा के मामले में सरकार पहले से कई और योजनाएं चला रही हैं। बीते डेढ़ दशक में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हुआ हैं।

सरकार कक्षा 12वीं के मेधावी बच्चों को लैपटॉप भी दे रही है। लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत बालिकाओं की पढ़ाई का पूरा खर्च भी मामा शिवराज की सरकार ही उठा रही हैं। इससे पहले साइकिल योजना भी लागू की गई थी, जिसका हजारों बच्चों को लाभ मिला।

हर जिले में सीएम राइज स्कूल का प्लान भी लागू हैं। सीएम शिवराज का कहना है कि प्रदेश में आर्थिक या अन्य दूसरी वजह से पढ़ाई से किसी बच्चे को वंचित रहने नहीं दिया जाएगा। योजना का हर जरुरतमंद को लाभ मिल सकें, इसके हर संभव प्रयास जारी हैं। स्कूलों में भी पढ़ाई का स्वस्थ और सुविधाजनक वातावरण बनाने लगातार नवाचार भी जारी हैं। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद बच्चे बच्चों को उनकी सहूलियत के हिसाब से कॉलज में एडमिशन दिलाने अलग प्रावधान किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+