MP: नौगांव की बेटी का अमेरिका में सम्मान, बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने अवार्ड प्रदान किया
अमेरिक के कैलिफोर्निया में बुंदेलखंड की बेटी डॉ. भावना गुप्ता को बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने महिला सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित किया है।

मध्य प्रदेश के छतरपुर नौगांव के व्यावसायी व समाजसेवी हरगोविंद गुप्ता की अमेरिका में रहने वाली बेटी जो डेंटल डॉक्टर भी हैं, उन्हें अमेरिका के सनीवेल कैलिफोर्निया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण अवार्ड देकर सम्मानित किया गया है।
डॉ. भावना गुप्ता अमेरिका के सनीवेल कैलिफोर्निया में निजी हॉस्पिटल चलाती हैं। उनके पति गूगल कंपनी में अधिकारी हैं। डॉ. भावना गुप्ता अमेरिका में रहकर अपनी भारतीय व बुंदेलखंडी संस्कृति नहीं भूलीं और वहां रहकर भी वह महिलाओं के संरक्षण, अधिकारों और उनके उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं। महिलाओं के प्रति इनके कार्य, व्यवहार एवं समर्पण को देखते हुए कैलिफोर्निया में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने डॉ. भावना गुप्ता को महिला सशक्तिकरण अवार्ड देकर सम्मानित किया। बेटी को सम्मान मिलने पर उनके पिता और परिवार ने अपने शुभचिंतकों के साथ खुशी जाहिर की है।
Recommended Video
पिता और पुत्री का एक ही दिन सम्मान हुआ
बता दें कि कैलिफोर्निया में जिस दिन डॉ. भावना गुप्ता का महिला सशक्तिकरण के लिए सम्मान किया गया, उसी दिन उसनके पिता हरगोविंद गुप्ता को राजधानी भोपाल के मिंटो हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित किया है।












Click it and Unblock the Notifications