Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Noorjahan Mango: दुनियाभर में खास पहचान रखता है 5 किलो का नूरजहां आम, ये है खासियत

वैसे तो आपने आम की कई अलग-अलग तरह की किस्म देखी होगी, लेकिन मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के कट्ठीवाड़ा इलाके में एक ऐसा आम चर्चाओं में बना रहता है, जिसका वजन लगभग 5 किलो के आसपास होता है। इस आम को नूरजहां के नाम से देश और दुनिया में पहचाना जाता है, जहां आप नूरजहां आम की लगातार डिमांड बढ़ रही है।

संभागायुक्त दीपक सिंह ने कहा है कि, आलीराजपुर ज़िले में आम की प्रसिद्ध किस्म नूरजहाँ के संरक्षण के लिए वैज्ञानिक तरीक़े से प्रयास होना चाहिए। यह चिंता का विषय है कि इस आम के गिनती के पेड़ बचे हैं। उन्होंने कहा कि, टिशू कल्चर की सहायता से नूरजहाँ के नए पौधे तैयार किए जाँए।

Indore

संभागायुक्त दीपक सिंह इंदौर संभाग में उद्यानिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में संयुक्त संचालक एन.के. जाटव सहित संभाग के सभी ज़िलों से आए डिप्टी डायरेक्टर उपस्थित थे।

संभागायुक्त दीपक सिंह ने प्रत्येक ज़िले में उद्यानिकी की प्रमुख फसलों की जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि बुरहानपुर का केला एक जिला एक उत्पाद के तहत चयनित है और यह अन्य देशों में सप्लाई किया जाता है। झाबुआ ज़िले के उपसंचालक के द्वारा बताया गया है कि ज़िले में हाईवे के निकट स्ट्रॉबेरी की खेती के प्रयास किए जा रहे हैं। ज़िले में टमाटर एक प्रमुख उद्यानिकी उत्पाद है।

मिर्ची और केला खरगोन ज़िले में प्रमुख उद्यानिकी फ़सल है। निमरानी के फ़ूड पार्क में एक कंपनी द्वारा टोमेटो कैचअप बनाया जा रहा है। बैठक में बताया गया कि निमाड़ में ड्रिप से सिंचाई का अच्छा चलन है और इससे उद्यानिकी फसलों को भी फ़ायदा मिला है।

संभागायुक्त दीपक सिंह ने बैठक में कहा कि वर्तमान में उद्यानिकी में नई तकनीकी से फ़सलें ली जा रही है। उद्यानिकी विभाग भी समय के अनुरूप अपने कार्यों में बदलाव करे और ज़िलों में स्थित नर्सरी को वैज्ञानिक तरीक़े से अपडेट भी करे। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल में शासकीय नर्सरी से नगरीय निकायों में पौधे ख़रीदे जाएं। इस बाबद भी कलेक्टरों के माध्यम से प्रयास किए जाँए।

संभागायुक्त दीपक सिंह ने विभाग द्वारा किसानों को अन्य ज़िलों और राज्यों में शैक्षणिक भ्रमण के लिए नये स्थान चिन्हित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण सहित विभागीय सेमीनार और कार्यशालाओं में उन युवा किसानों को शामिल किया जाए, जिन्होंने नए ढंग की खेती करने में रुचि दिखाई है।

ये भी पढ़े- MP में इस दिन होगी मानसून की एंट्री, अबकी बार कितनी होगी बारिश, जानिए

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+