MP में इस दिन होगी मानसून की एंट्री, अबकी बार कितनी होगी बारिश, जानिए
मध्य प्रदेश समेत देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए राहत भरी खबर निकलकर सामने आई है, जहां जल्द ही मध्य प्रदेश के साथ-साथ देश के लगभग सभी राज्यों में मानसून पहुंचने की तैयारी है। दक्षिण-पश्चिम मानसून अंडमान-निकोबार से आगे बढ़ चुका है, जो तय समय से पहले ही केरल पहुंचेगा।
20 जून तक मानसून पूरे मध्य प्रदेश में सक्रिय होने की संभावना है, जहां अबकी बार मध्य प्रदेश के लगभग सभी जिलों में औसत बारिश से अधिक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इस माह के अंत तक मध्य प्रदेश में प्री-मानसून बारिश की आहत होने की संभावना भी जताई जा रही है।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अबकी बार मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन और चंबल संभाग में औसत से ज्यादा बारिश होगी, जहां अबकी बार 104 से 106 प्रतिशत बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इस माह के अंत तक मध्य प्रदेश में एक सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिसके अंतर्गत प्री-मानसून बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं प्री-मानसून बारिश के साथ ही प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। प्रदेश में फिलहाल तापमान लगातार बढ़ता नजर आ रहा है, जहां जल्द ही मानसून एक्टिव होते ही राहत मिलने की उम्मीद है।
मध्य प्रदेश के मौसमी परिवर्तन देखने मिला है, जहां प्रदेश के कुछ हिस्सों में लगातार आंधी और बारिश का दौर जारी है। मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल में खरगोन और खंडवा के आसपास लगातार हो रही बारिश के चलते फसल प्रभावित हुई है। लगातार आंधी चलने से लोग परेशान नजर आ रहे हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाली 20 मई तक इसी तरह का मौसम प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बने रहने की संभावना है, जहां हवा आंधी का दौर जारी रहेगा, तो वहीं बारिश होने की संभावना है। साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है।
ये भी पढ़े- MP Weather: 'अजब-गजब मौसम', आधे प्रदेश में गर्मी सताएगी तो आधे में पड़ेगी रिमझिम फुहार












Click it and Unblock the Notifications