Viral Video: बर्थडे पार्टी में देशी 'तमंचा' लेकर खूब नाची डांसर, निवाड़ी के ढिल्ला गांव में चल रही थी पार्टी
बुंदेलखंड में यूपी से सटे निवाड़ी जिले के ढिल्ला गांव में एक बर्थडे पार्टी में यूपी की महिला डांसर का देशी तमंचा लेकर फूहड़ डांस करते वीडियो वायरल हो रहा है।

मध्यप्रदेश में निवाड़ी जिले के ग्रामीण इलाके में एक बर्थडे पार्टी में सपना चौधरी के कांधे पे दुनाली लेके... बंदूक चलेगी तेरी बंदूक चलेगी... गाने पर यूपी की डांसर देशी तमंचा लहराकर फूहड़ डांस करने का मामला सामने आया हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विदिशा का गैंगस्टर विष्णु गुर्जर सागर से गिरफ्तर, साथी गब्बर गुर्जर फरार
मप्र में बुंदेलखंड का यूपी से सटे इलाके में शादी-विवाह और बर्थडे सहित अन्य सामाजिक समारोहों में बाहर से डांसर बुलाकर कार्यक्रम आयोजित कराने का खूब चलन है। यूपी से सटे निवाड़ी जिले के ढिल्ला गांव में बीरन अहिरवार के बेटे के जन्मदिन की पार्टी थी। मेहमानों के मनोरंजन के लिए झांसी से महिला डांसरों को बुलाया गया था। देर रात तक चले डांस के आयोजन में फूहड़ डांस किए गए और एक हरियावड़ी गाने कांधे पे दुनाली लेके...बंदूक चलेगी तेरी, बंदूक चलेगी... गाने पर एक डांसर ने देशी तमंचा (कट्टा) हाथ में लेकर जमकर डांस किया और ठुमके लगाए। पार्टी में शामिल किसी ने यह वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बीते रोज से वायरल हो रहे इस वीडियो के आधार पर फिलहाल पुलिस या प्रशासन ने किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications