दतिया पहुंचकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की पीतांबरा पीठ में पूजा

दतिया पहुंचकर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पीतांबरा पीठ में की विशेष पूजा

दतिया, 15 सितम्बर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार की रात को दतिया पहुंचे। यहां उन्होंने पीतांबरा पीठ पर पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना की। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ग्वालियर से सीधा पीतांबरा पीठ पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने ग्वालियर में शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत की थी।

तय कार्यक्रम के तहत पहुंचे दतिया

तय कार्यक्रम के तहत पहुंचे दतिया

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अपने तय कार्यक्रम के तहत गुरुवार की रात को दतिया पहुंचे। दतिया पहुंच कर यहां वे सीधा पीतांबरा पीठ पर पहुंचे। पीतांबरा पीठ पर पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पीतांबरा माता के दर्शन किए। उन्होंने पीतांबरा पीठ में अन्य देवी देवताओं के भी दर्शन किए और पूजा अर्चना की।

वन खंडेश्वर महादेव की विशेष पूजा की

वन खंडेश्वर महादेव की विशेष पूजा की

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा वन खंडेश्वर महादेव की विशेष पूजा की गई। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर के पुजारियों ने नितिन गडकरी को भगवान की पूजा करवाई। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी मंत्रों के उच्चारण के साथ भगवान की भक्ति में डूब कर वन खंडेश्वर महादेव की पूजा की।

ग्वालियर से दतिया पहुंचे थे नितिन गडकरी

ग्वालियर से दतिया पहुंचे थे नितिन गडकरी

ग्वालियर में गुरुवार को 1128 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पहले ग्वालियर में कार्यक्रम में शिरकत की। यहां 1128 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद वे सीधा दतिया के लिए रवाना हो गए।

पिछले दिनों केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी पहुंची थी पीतांबरा पीठ

पिछले दिनों केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी पहुंची थी पीतांबरा पीठ

पिछले दिनों केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी पीतांबरा पीठ पहुंची थीं। यहां स्मृति ईरानी ने बिना किसी सुरक्षा के एक आम भक्त की तरह पीतांबरा मां के दरबार में दर्शन किए थे और आधा घंटे विशेष पूजा की थी। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी दूरी बनाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+