अब दुल्हन निहा​​रिका को पिता व भाई से जान का खतरा, साक्षी मिश्रा की तरह घर से भागकर की लव मैरिज

रतलाम। उत्तर प्रदेश के बरेली की साक्षी मिश्रा की लव मैरिज और फिर पिता व भाई से जान का खतरा बताने वाले वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हुए हैं। देशभर में सुर्खियां बना साक्षी मिश्रा की लव मैरिज जैसा ही मामला मध्य प्रदेश में भी सामने आया है।

niharika ratlam

अब मध्य प्रदेश के रतलाम डीआईजी गौरव राजपूत के पास शादी के चार दिन एक दुल्हन शिकायत लेकर पहुंची है। उसने डीआईजी को दी शिकायत में पिता व भाई से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।

निहारिका व तरुण ने घर से भागकर 13 जुलाई को किया प्रेम विवाह

निहारिका व तरुण ने घर से भागकर 13 जुलाई को किया प्रेम विवाह

शिकायत के अनुसार रतलाम के कांग्रेस नेता पूर्व उपमहापौर सतीश पुरोहित के बेटे तरुण व रतलाम निवासी ही निहारिका एक दूसरे से प्यार करते थे। दोनों ने 13 जुलाई को घर से भागकर इंदौर के आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया। बुधवार को निहारिका और तरुण रतलाम लौटे तो निहारिका ने पिता से फोन पर चर्चा के दौरान शादी की जानकारी दी। इस पर निहारिका का कहना है कि उसकी शादी से नाराज पिता व भाई ने जान से मारने की धमकी दी है।

प्रेमी जोड़े को शादी के बाद सुरक्षा का आश्वासन

प्रेमी जोड़े को शादी के बाद सुरक्षा का आश्वासन

धमकी मिलने के बाद निहारिका अपने पति तरुण के साथ रतलाम डीआईजी कार्यालय पहुंची। यहां लिखित में शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की है डीआईजी गौरव राजपूत का कहना है कि दूल्हा दुल्हन दोनों को सुरक्षा प्रदान की जाएगी अगर किसी प्रकार की धमकी या कोई अपराधिक कृत्य करने की कोशिश की तो कानून उस पर सख्त कार्रवाई करेगाा।

 तरुण का परिवार उसे अपना चुका है-दुल्हन निहारिका

तरुण का परिवार उसे अपना चुका है-दुल्हन निहारिका

दुल्हन निहारिका ने बताया वह बालिग है और अपनी मर्जी से लव मैरिज की है। तरुण का परिवार उसे अपना चुका है, मगर घर से भागकर शादी करने की जानकारी दी तो पिता व भाई ने फोन पर जान से मारने की धमकी है। इसलिए डीआईजी से शिकायत करने के साथ-साथ सुरक्षा मांगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+