MP Weather: दिवाली के साथ एमपी में सर्द हुई रातें, नवंबर के पहले हफ्ते बादलों की आवाजाही? IMD की पूर्वानुमान
MP Weather: मध्य प्रदेश में दिवाली की रोशनी के साथ ही हल्की ठंडक का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर के पहले हफ़्ते मौसम शुष्क रहेगा, बाद में ठंड की शुरुआत हो सकती है।
ज्यादातर जिलों में रातें ठंडी हो गई हैं और तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिन में हल्की ठंडी हवाएं चलने के साथ ही रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है। राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि अगले एक हफ्ते बाद यानी 5 नवंबर के बाद कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी। वहीं आज शुक्रवार को रीवा, जबलपुर और शहडोल संभाग में तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है।
मौसम के मुताबिक बुधवार को प्रदेश का अधिकतम दिन का तापमान खजुराहो जिले में 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं। गुना में 37.1 डिग्री और नौगांव में 36.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में सबसे कम रात का तापमान पचमढ़ी में 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बताया गया है कि 5 नवंबर से राज्य के 15 जिलों में हल्की ठंड शुरू हो गई है। छिंदवाड़ा, मंडला, टीकमगढ़, बैतूल, खरगोन, पचमढ़ी, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, भोपाल, गुना, ग्वालियर, इंदौर, खंडवा और उज्जैन का पारा 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले एक सप्ताह यानी मंगलवार के बाद कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी। आपको बता दें कि बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती सर्कुलेशन सिस्टम के कारण नवंबर में मध्य प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications