MP News: दिल्ली में दिग्गजों से हुई CM मोहन यादव की बात, निगम-मंडल में किसे मिलेगा मौका, जानिए

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम डॉ. मोहन यादव इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं, जहां उन्होंने अपने प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डान से मुलाकात की है।

इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर दोनों दिग्गज नेताओं से चर्चा करते हुए खास प्लान तैयार किया है, जहां सियासी सूत्रों की माने तो दिग्गजों के साथ हुई सीएम डॉ. मोहन यादव की इस मुलाकात में निगम-मंडल पर चर्च होने की संभावना भी जताई जा रही है।

Indore

अमित शाह से मिले CM मोहन यादव

एमपी में इन दिनों निगम-मंडल में नियुक्तियों की सुगबुगाहट है, जहां इस बीच सीएम डॉ. मोहन यादव दिल्ली दौरे पर हैं, जहां उन्होंने अपने प्रवास के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की है। सीएम डॉ. मोहन यादव की दिग्गजों से हुई मुलाकात के बाद निगम-मंडलों में नियुक्तियों पर चर्चा की अटकलें तेज हो गई है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद सरकार के कामकाज की जानकारी दी। इसकी तस्वीर भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।

जल्द जारी हो सकती है सूची

जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ समय से निगम-मंडल में नियुक्तियों की सुगबुगाहट है, जहां जल्द ही निगम-मंडलों में नियुक्ति की जाएगी ऐसी संभावना जताई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नियुक्ति को लेकर खाका तैयार कर लिया है। सियासी गलियारों में ऐसी भी चर्चा है की निगम-मंडलों में संघ और विपक्षी दलों से आए नेताओं को तवज्जों मिलेगी। वहीं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी एडजस्ट किया जाएगा। दिल्ली दौरे के बाद अब सीएम डॉ। मोहन यादव कभी भी निगम-मंडल के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों की सूची जारी कर सकते हैं।

ये भी पढ़े- OPINION: ग्वालियर में सक्सेसफुल रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, मोहन सरकार के सफल प्रयास

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+