Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Chhindwara Lok Sabha Chunav 2024: सात फेरे लेने के बाद मतदान करने पहुंचा नवविवाहित जोड़ा

MP Chhindwara Lok Sabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा की हॉट सीट छिंदवाड़ा पर मतदान जारी है। इस बार मतदान केंद्रों पर मतदान को लेकर लोगों में भारी उत्साह नजर आ रहा है। किसी भी चेक तस्वीर सामने आई जहां एक नव विवाहित जोड़ा 7 फेरे लेने के बाद सीधे मतदान केंद्र पहुंचा और वोट किया।

बता दे छिन्दवाड़ा संसदीय क्षेत्र में सुबह से मतदान शुरू, विधानसभा क्षेत्र जुन्नारदेव के मतदान केन्द्र क्रमांक-156 पुरैना खालसा में नवविवाहित जोड़े ने किया मतदान। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र में वोट करना बहुत जरूरी है। वोट करने के माध्यम से हम अपने आप प्रतिनिधि चुनते हैं।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मध्यप्रदेश की 6 सीटों छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, शहडोल और सीधी पर वोटिंग हो रही है। इन सीटों पर 1.13 करोड़ से अधिक मतदाता 88 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। जबलपुर सीट पर सबसे ज्यादा 19 प्रत्याशी और सबसे कम 10 प्रत्याशी मंडला सीट पर हैं।

मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक चलेगा। नक्सल प्रभावित बालाघाट के 3 विधानसभा क्षेत्र परसवाड़ा, लांजी और बैहर में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। इन क्षेत्रों में नक्सल गतिविधियों के मद्देनजर जबलपुर में एयर एंबुलेंस और बालाघाट में हेलिकॉप्टर भी रखा गया है।

छिंदवाड़ा और मंडला सीटें हाई प्रोफाइल सीटों में शामिल है,जिन पर पूरे देशभर के लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। छिंदवाड़ा में कांग्रेस के उम्मीदवार नकुलनाथ और भाजपा के उम्मीदवार विवेक बंटी साहू के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिल रहा। यहां पार्टियों के बीच टकराव उतने ही तेज हैं, जितने कि राजनीतिक गतिशील छिंदवाड़ा के चित्र को बदल सकते हैं। वहीं, मंडला सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी के रूप में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते मैदान में हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी ओमकार सिंह मरकाम से हो रहा है।

Newly married couple reached Chhindwara to vote for Lok Sabha elections 2024

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने श्रीनाथ उच्चतर माध्यमिक शाला छिंदवाड़ा में बनाए गए आदर्श मतदान केंद्र क्रमांक-265 में पहुंचकर सपत्नीक किया मतदान। इसके साथ ही, उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में सुरक्षा और निगरानी के प्रति भरपूर सावधानी बनाए रखने का संदेश भी दिया है।

Newly married couple reached Chhindwara to vote for Lok Sabha elections 2024

मध्य प्रदेश में प्रथम चरण में छह लोकसभा क्षेत्र में मतदान को लेकर भाजपा संगठन बेहद सजग नजर आ रहा हैं। दरअसल, सुबह से ही प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी कंट्रोल रूम की टीम के सदस्यों के साथ मतदान की जानकारियां ले रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+