MP Weather Update: नए साल से पहले कड़ाके की ठंड गायब, 4 से 8 डिग्री उछला पारा

न्यू ईयर पर जोरदार और कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिली है। आसमान में बादलों का डेरा और उत्तरी हवाओं का जोर कम होने से हाड़कंपाने वाली ठंड से राहत है। दो दिन में पारा 4 से 6 डिग्री तक उछल गया है।

MP Weather Update:

नए साल पर कड़ाके की जोरदार ठंड की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन उत्तरी हवाओं का जोर कम होने और आसमान में बादलों की मौजूदगी ने पारे की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। 48 घंटे पहले तक बुंदेलखंड इलाके का नौगांव तीन दिन पहले तक देश का सबसे ठंडा मैदानी इलाका था, महज दो दिन में पारा एकदम से 4 से 8 डिग्री तक उछल गया है। उधर दिल्ली की तरफ से आने वाली ट्रेनें कोहरे के कारण 6 घंटे तक लेट हो रही हैं। हालांकि नए साल के पहले हफ्ते में मौसम बदलेगा और हाड़कंपाने वाली ठंड से दो-चार होना पड़ सकता है।

साल 2022 के आखिरी दिन 31 दिसंबर को बुंदेलखंड सहित मप्र के लोगों को ठंड से हल्की राहत मिली है। सर्द हवाओं का जोर कम पड़ गया हैं। कुछ शहरों को छोड़कर बाकी जगह ठंड सामान्य है। हालांकि ग्वालियर, चंबल संभाग के कुछ इलाकों में घरा कोहरा छाया रहा, तो बुंदेलखंड इलाके में नौगांव और खजुराहो को छोड़कार बाकी इलाकों में मौसम लगभग साफ है। प्रदेश में मैदानी इलाकों में तापमान की बात करें तो नौगांव में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया है। तीन दिन पहले यहां पारा 3 डिग्री के आसपास था और नौगांव देश का सबसे ठंडा मैदानी इलाका बन गया था। मौसम विभाग की माने तो आगामी दो से तीन दिनों में उत्तरी हवाएं मप्र को एक बार फिर ठिठुराएंगी और कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

बुंदेलखंड में पारे की चाल

नौगांव - 8.2
खजुराहो - 8.8
सागर - 11.8
दमोह - 11.2
----------------------
प्रदेश में हिल स्टेशन पचमढ़ी का पारा
पचमढ़ी - 8.6
----------------------

कोहरे ने रोकी दिल्ली से आने वाली ट्रेनों की रफ्तार

उत्तर भारत में ठंड का असर ज्यादा है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद राजधानी दिल्ली से होते हुए मप्र के ग्वालियर, बीना, सागर की तरफ आने वाली गा​​ड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। बीते तीन दिन से ट्रेनें 4 से 6 घंटे देरी से बीना पहुंच रही हैं। रेलवे विभाग से मिली जानकारी अनुसार शान ए भोपाल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, पातालकोट, सचखंउ, झेलम एक्सप्रेस 7 घंटे तक लेट रहीं। इधर कटनी की तरफ से आने वाले ट्रेनों में क्षिप्रा एक्सप्रेस चार घंटे देरी से तो अहमदाबाद एक्सप्रेस 5 घंटे, हमसफर एक्सप्रेस 5 घंटे लेट बीना स्टेशन पहुुंची थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+