खजुराहो में इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाया गया नया एटीसी टॉवर, 6 क‍िलोमीटर तक नजर रख सकेंगे

सागर, 23 जुलाई। खजुराहो हवाई अड्डे को धीरे-धीरे महानगरों के राष्‍ट्रीय अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट की तर्ज पर व‍िकस‍ित किया जा रहा है। हाल ही में यहां आधुन‍िक एटीसी टॉवर बनकर तैयार हुआ है। इसे द‍िल्‍ली-मुम्‍बई के एयरपोर्ट की तर्ज पर तैयार किया गया है। एयर ट्रैफ‍िक कंट्रोल टॉवर से हवाई पट्टी के चारों तरफ 6 क‍िलोमीटर के इलाके में एयर ट्रैफ‍िक पर नजर रखी जा सकेगी व कंट्राेल क‍िया जा सकेगा।

खजुराहो एयरपोर्ट पर नया एटीसी टॉवर

देश-व‍िदेश में व‍िख्‍यात पर्यटन नगरी खजुराहो में हवाई अड्डे पर नया एयर ट्रैफ‍िक कंट्रोल टॉवर बनाया गया है। एटीसी के नए भवन को आधुन‍िक तरीके से व एटीसी की आधुन‍िक तकनीक से लेस किया जा रहा है। इसके माध्‍यम से यहां हवाई मार्ग व आने-जाने वाले व‍िमानों सह‍ित एयर ट्रैफ‍िक पर नजर रखी जा सकेगी। अभी यह चालू नहीं हुआ है, हालांकि जल्द ही हवाई यातायात को नियंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। टावर शुरू होने के बाद यहां से एयर ट्रैफिक का पूरी दुनिया का रियल टाइम डाटा भी कुछ ही देरी में हासिल किया जा सकेगा।

कोरोना की वजह से न‍िर्माण में देरी हुई
खजुराहो एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार आधुन‍िक एटीसी टॉवर स्‍थापित करने का काम बीते दो सालों में कोरोना के कारण लेट हो गया है। नव न‍िर्म‍ित एटीसी भवन एवं टॉवर जल्‍द ही प्रारंभ हो जाएगा। यह महानगरों के अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट की तर्ज पर तैयार की गई है। इसमें आधुन‍िक तकनीक से युक्‍त राडार लगाए गए हैं। इसके दोनों छोर से विमान उडान भर सकेंगे।

एटीसी टावर में संचार स‍िस्‍टम लगना बाकी है
नए एटीसी टॉवर में अभी कम्‍युन‍िकेशन स‍िस्‍टम इंस्‍टॉल होना बाकी है। जबक‍ि सिविल इलेक्ट्रिकल वर्क सब स्टेशन आदि के सिस्टम इंस्टाल हो गए हैं। कम्युनिकेशन सिस्टम इंस्टॉलेशन जल्‍द ही इंस्‍टॉल किया जाएगा। इसका काम प्रगत‍ि पर है। नए एटीसी में टैक्निीकल और सपोर्टिंग स्टाफ भी एक साथ बैठेंगे। जिससे एटीसी की कार्यक्षमता और को-ऑडिनेशन क्षमता बढ़ेगी। अत्याधुनिक तकनीक के टावर से ग्लोबल एयर ट्रैफिक पर रियल टाइम की जानकारी के साथ एटीसी से रनवे के दोनों ओर 6 किलोमीटर तक नजर रखी जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+