MP के गरबा पंडालों में लगे पोस्टर, लिखा- 'गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है'
मध्यप्रदेश में इन दिनों नवरात्रि का महापर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, जहां प्रदेश के अलग-अलग जिलों में गरबा महोत्सव का सिलसिला भी जारी है। गरबा महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं, और गरबा कर माता की आराधना कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश के रतलाम में गरबा पंडाल में गैर हिंदुओं का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है, जहां इसे लेकर गरबा पंडाल में अब पोस्टर भी लगा दिए गए हैं। गरबा पंडालों में परिचय पत्र देख कर ही प्रवेश दिया जा रहा है। साथ ही कुछ गरबा पंडालों में गरबा देखने आने वाले युवकों को तिलक भी लगाया जा रहा है।

रतलाम के पंडाल में पोस्टर लगे नजर आ रहे हैं, जिसमें गैर हिंदुओं का गरबा में प्रवेश प्रतिबंधित लिखा हुआ है। इतना ही नहीं इन पंडालों में गरबा देखने आ रहे युवकों का परिचय पत्र भी जांचा जा रहा है, जहां गैर हिंदू मिलने पर गरबा के लिए आ रहे युवकों को बाहर से ही रवाना किया जा रहा है। अन्य स्थानों पर गरबे के लिए आ रहे प्रतिभागियों का आईडी कार्ड चेक करने के अलावा उन्हें तिलक भी लगाया जा रहा है। प्रदेश के कई स्थानों पर आयोजकों ने ड्रेस कोड तक लागू किया है।
लव जिहाद की घटनाएं रोकने का उद्देश्य
गरबे में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित करने के पीछे सबसे बड़ा कारण लगातार बढ़ रही लव जिहाद की घटनाओं पर लगाम लगाना है। प्रदेश में इन दिनों लगातार लव जिहाद के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां इसी को रोकने के लिए अबकी बार गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित किया गया है। इतना ही नहीं तमाम हिंदू संगठन गरबा पंडालों में इस बात का विशेष ध्यान रख रहे हैं कि, पहचान छिपाकर या किसी अन्य तरीके से गैर हिंदू गरबा पंडालों में प्रवेश न कर सके।
ये भी पढ़े- 'मेरा पवित्र भाव...', गरबा में गौमूत्र के आचमन पर अब क्या बोले BJP नेता चिंटू वर्मा, जानिए












Click it and Unblock the Notifications