Nauradehi: सरकार का बाघ पुनर्स्थापन सफल, अब सैलानियों-राहगीरों को दिखने लगे बाघ

नौरादेही अभयारण्य के रास्तों से गुजरने के दौरान अब आपको काफी सतर्क रहना पड़ेगा, कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को सड़क किनारे कच्ची दीवारों (खखरी) पर टहलते हुए बाघ दिख रहे हैं।

नौरादेही बाघ

Nauradehi Tigers: मध्य प्रदेश के सागर-दमोह-नरसिंहपुर सीमा के बीच स्थित नौरादेही अभयारण्य में टाइगर की संख्या बढ़ने के बाद अब टाइगर पर्यटकों और जंगल के रास्ते से गुजरने वालों को दिखने लगे हैंं। बीते दिनों यहां सैर करने आए लोगों को एक युवा टाइगर सड़क किनारे पत्थरों की कच्ची दीवार पर आराम से टहलते हुए नजर आया। जैसे ही बाघ दिखा तो लोग रोमांचित हो उठे। हालांकि यहां के बाघों को फिलहाल सैलानियों की मौजूदगी की ज्यादा आदत नहीं है, इस कारण वन अमला लोगों को सतर्क रहे की सलाह देता भी नजर आताा है।

Recommended Video

    बाघों के घरों में धरती का श्रृंगार, खूबसूरत जलप्रपातों ने किया धरती का सौंदर्य

    नौरादेही अभ्यारण्य में बाघों का कुनबा बढ़ते ही अब ये पर्यटकों को भी दिखाई देने लगे हैं। ऐसे ही एक पर्यटक द्वारा बनाया गया वीडियो सामने आया है, जिसमें बाघ जंगल में बनी पत्थरों की खखरी पर खड़ा है। वीडियो नौरादेही के सिंगपुर रेंज के पिपला का बताया जा रहा है। पर्यटक ने बाघ की मूवमेंट को अपने मोबाइल में कैद किया और सोशल मीडिया पर वायरल किया है। बाघ दिखने के बाद पर्यटकों में खासा उत्साह है।

    5 साल में बाघों की संख्या 2 से 12 पहुंची
    गौरतलब है कि नौरादेही में अब बाघों की संख्या 12 हो गई है। इनमें सबसे पहले बाघिन राधा और बाघ किशन को 2018 में यहां कान्हा और बांधवगढ़ से लगाया गया था। करीब एक साल बाद राधा-किशन के मिलने से 3 शावकों का जन्म हुआ था। इसके बाद राधा दो दफा मां बन चुकी है, वहीं उसकी बेटी भी मां बन चुकी है। एक मेहमान बाघ ने भी यहां आकर घर बसा लिया है। शावकों को मिलाकर कुल 12 बाघ वर्तमान में यहां मौजूद हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+