नरोत्तम मिश्रा ने 'गोल्फकार्ट' में बैठकर CM को बेटे के रिजॉर्ट में घुमाया, मोहन यादव का निराला अंदाज़
CM Mohan Yadav Viral Video: ग्वालियर में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का अनोखा अंदाज़ नजर आया है। नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को बेटे के रिसॉर्ट में रिक्शे से घुमाया है।
ग्वालियर के निजी रिजॉर्ट में गोल्फकार्ट (इलेक्ट्रिक व्हीकल) में मुख्यमंत्री ने सवारी कर बैठक स्थल पहुंचे। इस दौरान पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम सीएम मोहन यादव के सारथी बने। रिजॉर्ट में नरोत्तम ने कार्यक्रम स्थल तक सीएम की गोल्फकार्ट चलाई। इसके बाद इम्पीरियल रिसॉर्ट में प्रबुद्ध जनों की बैठक में सीएम डॉ मोहन यादव पहुंचे हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा आज ग्वालियर के इंपिरियल रिजॉर्ट में प्रबुद्ध जन वर्ग के साथ संवाद किया गया। सीएम ने कहा कि चुनावी बेला में अलग-अलग वर्ग के लोगों से लगातार उनकी मेल मुलाकात हो रही है।
आज यहां हमने व्यापारी वर्ग के अलग-अलग वर्ग के लोगों से बात की और सभी से भाजपा के पक्ष में अपील भी की। चुंकि हम सब जानते हैं कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। भविष्य में अगर प्रदेश को आगे ले जाना है तो सभी से बात करना जरूरी है और मुझे इस बात का संतोष है। हमने अपनी बात उनके सामने रखी है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी से लेकर टैक्स कलेक्शन तक जो सुधार किए हैं।
अलग-अलग विभाग के लोगों द्वारा व्यापारियों से जिस तरह बदतमीजी की थी और उन्हें परेशान किया जाता था उससे अब निजात मिली है देश और प्रदेश में जीएसटी कलेक्शन का रिकॉर्ड बना है सभी प्रकार की वित्तीय अनिमिताएं दूर हो रही है। मोदी जी ने कमाल का काम किया है जिसके कारण देश की अर्थव्यवस्था पांचवें पायदान पर है और चुनाव में जीत के बाद तीसरे पायदान पर पहुँचाना है। सीएम ने यहां ई कोर्ट की सवारी भी की और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा उनके सारथी बने।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर












Click it and Unblock the Notifications