MP News: भारी बारिश के चलते उफान पर नर्मदा नदी, महेश्वर में दिखा रौद्र रूप

महेश्वर में नर्मदा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए घाट खाली कराए गये हैं। गोता खोर और पुलिस, पटवारियों की ड्यूटी लगाई गई है। आम जन से अपील की गई है कि, सतर्कता बरतें और नदियों से दूर रहें। नदी में किसी तरह की गतिविधि ना करें। घाटों और नदियों में नहाएं ना।

मध्य प्रदेश समेत अलग-अलग राज्यों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जोरदार बारिश का दौर देखने मिल रहा है। प्रदेश में हो रही झमाझम बारिश के चलते अब नर्मदा नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ते चला जा रहा है, ओंकारेश्वर एवं बरगी बांध में निरन्तर गेटों से नर्मदा नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे नर्मदा नदी के जलस्तर में निरन्तर वृद्धि हो रही है। जहां किनारे के गांवों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Khargone

Recommended Video

      MP Weather: भारी बारिश से उफान पर नर्मदा नदी,अलर्ट जारी

      भारी बारिश के चलते नर्मदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता चला जा रहा है, यही कारण है कि बरगी बांध के गेट खोले जाने के चलते अब नर्मदा किनारे मौजूद गांव में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है, जिसे देखते हुए नर्मदा किनारे स्थित गांव में अलर्ट जारी किया गया है, मालवा निमाड़ अंचल में खरगोन और खंडवा जिले में नर्मदा किनारे के गांवों को अलर्ट किया गया है।

      ग्रामीणों को दी जा रही जानकारी

      नर्मदा नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए किनारे वाले गांवों में प्रशासनिक अधिकारियों की दस्तक बढ़ने लगी है। जल स्तर के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही राहत कैम्प के बारे में भी अवगत कराया गया। नर्मदा नदी में बढ़ते जलस्तर पर लगातार निगरानी प्रशासनिक अमले द्वारा की जा रही है। जिले में अभी किसी भी गांव में पानी नहीं घुसा है। सभी गांवों में नाव, गोताखोर और प्रशासनिक अमले द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है। कसरावद और मण्डलेश्वर में नर्मदा अभी खतरे के निशान से नीचे है। बड़वाह में भी अमला गांवो पर निगरानी का कार्य कर रहा है। सभी सम्भावित गांवो के लिए कैम्प बना लिए गए है।

      ये भी पढ़े- MP Weather: मानसून बरपाएगा कहर, इन जिलों में शुरू होगा भारी बारिश का दौर

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+