MP Weather: मानसून बरपाएगा कहर, इन जिलों में शुरू होगा भारी बारिश का दौर
MP Weather: मध्य प्रदेश में इन दिनों मानसून का मजबूत सिस्टम एक्टिव है। इसी के चलते प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला भी जारी है। संभवत: पूर्वी मध्य प्रदेश में जहां हल्की-फुल्की बारिश देखने मिल रही है, तो वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश देखने मिल रही है।
मध्य प्रदेश में संभवत: अनूपपुर, शहडोल, जबलपुर और सतना जिले में भारी बारिश का सिलसिला जारी है, तो वहीं इंदौर, उज्जैन, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर और बड़वानी में हल्की बारिश देखने मिल रही है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले 24 से 48 घंटे में मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्से भारी बारिश हो सकती है, जहां यह भारी बारिश का सिलसिला 1 से 2 दिन तक जारी रह सकता है।

मध्य प्रदेश में मानसून का मजबूत सिस्टम एक्टिव हुआ है, जहां यह सिस्टम सितंबर माह का सबसे एक्टिव सिस्टम बताया जा रहा है। मानसून की एक्टिविटी अब अपने अंतिम चरण में है, जहां मानसून की विदाई से पहले अब एक मजबूत सिस्टम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में एक्टिव हुआ है, जो संपूर्ण मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश करवा सकता है।
मध्य प्रदेश में एक्टिव हुआ मानसून का यह मजबूत सिस्टम भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, इंदौर, खरगोन खंडवा, बड़वानी और उज्जैन जिलों में झमाझम बारिश करवाएगा। वहीं इसके लिए मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रांग सिस्टम बनता नजर आ रहा है, जहां इसी के चलते मौसम वैज्ञानिकों की ओर से एक बार फिर मध्य प्रदेश के कुछ जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मानसून का मजबूत सिस्टम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश करवा सकता है। यही कारण है कि, प्रदेश के कुछ जिलों में येलो अलर्ट तो कुछ जिलों में ऑरेंज रेड जारी किया गया है।
संभवत मध्य प्रदेश के जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, उनमें प्रमुख तौर पर इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, सतना, मंडला, विदिशा, धार, देवास, खरगोन, अलीराजपुर, खंडवा, बुरहानपुर, आगर, बड़वानी और राजगढ़ जिले शामिल हैं।
बंगाल की खाड़ी में तैयार हुआ मानसून का मजबूत सिस्टम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश करवाने के लिए तैयार नजर आ रहा है, जहां मौसम वैज्ञानिकों की मेन तो धीरे-धीरे बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ रहा मानसून का यह मजबूत सिस्टम में जल्द ही मध्य प्रदेश में एंट्री करेगा। इसके बाद मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश शुरू होगी।
ये भी पढ़े- Weather: सितंबर में बारिश का कोटा होगा पूरा, इस सिस्टम से झमाझम बरसेंगे बदरा












Click it and Unblock the Notifications