चीखती रही आदिवासी नाबालिग, 'ले चलो-ले चलो' कह जंगल में खींच ले गए मुस्लिम लड़के, इस तरह की दरिंदगी
Tikamgarh News: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से एक आदिवासी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने 11 दिन बाद केस दर्ज किया है।
जानकारी मुताबिक घटना खरगापुर थाने की है। 11 दिन पहले एक नाबालिग किशोरी अपने खेत पर जा रही थी। इसी दौरान 30 साल के सलीम और 28 साल के लालू उसे जबरदस्ती पकड़ कर जंगल में ले गए और वहां पर सामूहिक दुष्कर्म किया।

खरगापुर थाना प्रभारी मनोज दुबे ने बताया कि घटना 11 दिन पुरानी है। पीड़िता के माता पिता बाहर थे। जैसे ही वे लोग आए, अपराध दर्ज कर लिया गया है।
वहीं, पीड़ित परिवार का कहना है वे लोग पिछले 11 दिनों से थानों के चक्कर लगा रहे थे। प्रभारी मंत्री कृष्ण गौर जब टीकमगढ़ जिले में आई हुई थीं तो उसी दौरान पीड़ित परिवार एसपी से मिला और एसपी के आदेश पर मामला दर्ज हो गया।
मामले में एसपी ने जानकारी दी की पीड़ित परिवार उनसे मिला था। उन्होंने आवेदन भी दिया था। इसके तुरंत बाद खरगापुर थाना प्रभारी को मामले में केस दर्ज करने के आदेश दिए गए थे। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ सामूहिक रेप की वारदात में न सिर्फ लापरवाही बरती बल्कि परिजनों का आरोप है कि उन्हें थाने से भगा दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications