90 हजार की लूना खरीदने की खुशी में खर्च कर दिए 60 हजार; बग्गी, क्रेन और ढ़ोल लेकर शोरूम पहुंचा मुरारी चाय वाला

Murari Chaiwala Shivpuri: मध्य प्रदेश के शिवपुरी के एक चायवाले की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। दरअसल, मुरारी चाय वाला ने 90 हजार रुपए की लूना खरीदी और इस खुशी में 60 हजार रुपए खर्च कर जुलूस निकाला।

उसने बकायदा लूना के लिए बग्गी, क्रेन और डीजे का व्यवस्था किया था। तेज आवाज में डीजे बजाने पर पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। इससे पहले भी मुरारी चाय वाला मोबाइल खरीदकर इसी तरह सुर्खियां बटोर चुका है।

Murari Chaiwala Shivpuri

दरअसल, मुरारी चाय वाला शिवपुरी में रहता है। पिछले कुछ वर्षों से अपनी अजीबोगरीब हरकतों के लिए जाना जाता हैं। 2 वर्ष पहले उसने 12,500 रुपए का मोबाइल फ़ोन खरीदा था और उसे घर लाने के लिए 25,000 रुपए खर्च करके धूमधाम से जुलूस निकाला था।

इस बार उन्होंने 90,000 रुपए की लूना खरीदी और उसे घर लाने के लिए बग्घी, क्रेन और डीजे काव्यवस्था किया। जिसमें करीब 60 हजार रुपए का खर्चा आया है।

मुरारी ने जानकारी दी की उन्हें नई लूना खरीदने की बहुत खुशी थी इसलिए उन्होंने धूमधाम से जश्न मनाने का निर्णय किया था। इसके लिए बकायदा लूना को क्रेन से लटकाकर उसका जुलूस निकाला। उसके साथ डीजे और बग्घी भी शामिल थी। काफिले में सैकड़ों लोग भी जश्न मनाते हुए नजर आए। अजीबोगरीब मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

हालांकि, पुलिस ने तेज आवाज में डीजे बजाने और जुलूस निकालने पर मुरारी और डीजे मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने कोलाहल अधिनियम का उल्लंघन किया है।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सवाल उठाया है कि शादी-विवाह और दूसरे धार्मिक आयोजनों में तेज आवाज में डीजे बजने पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती, लेकिन मुरारी पर मामला दर्ज कर लिया गया। मुरारी का कहना है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। वह सिर्फ अपनी खुशी जाहिर कर रहे थे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+