निकाय चुनावः अब युवाओं के हवाले मंत्री के इलाके की नगर पालिका, महिला अध्यक्ष निर्विरोध चुनी गईं
निकाय चुनाव 2022 में सागर जिले की खुरई नगर पालिका में पार्षद नन्हीं बाई अहिरवार खुरई नगरपालिका की निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हो गई हैं। युवा पार्षद राहुल चौधरी उपाध्यक्ष चुने गए हैं। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह की मौजूदगी में पार्टी से भेजे गए पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री दशरथ सिंह लोधी और वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने बैठक में चर्चा कर सहमति से अध्यक्ष के लिए नन्हीं बाई रविकुमार अहिरवार और उपाध्यक्ष के लिए राहुल चौधरी का चयन किया।

खुरई नगर पालिका के लिए निर्विरोध अध्यक्ष बनीं नन्हीं बाई अहिरवार युवा हैं। वे पोस्टग्रेजुएट हैं। मूल रूप से वे मालथौन के हिरनछिपा ग्राम की हैं। उनका विवाह खुरई के भाजपा कार्यकर्ता काशीराम अहिरवार के पुत्र रविकुमार से हुआ है। खुरई के आंबेडकर वार्ड से वे पार्षद चुनी गईं हैं। 28 वर्षों बाद खुरई नगरपालिका के अध्यक्ष पद पर अहिरवार समाज की महिला आसीन हुईं हैं। उनके निर्वाचन कार्यक्रम के बाद आयोजित कार्यक्रम में मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि खुरई की जनता ने इतिहास में पहली बार सभी 32 पार्षद बना कर विकास पर भरोसा जताया है। विकास ही सब प्रश्नों का जवाब है। जातिवाद, पूंजी वाद, क्षेत्रवाद की राजनीति देर तक नहीं टिकती सिर्फ विकास ही काम आता है। जातिवाद की राजनीति आत्मघाती सिद्ध होती है। इसलिए एक सूत्र पर ही चलें सबका साथ सबका विकास।

हमें सिर्फ दो साल ही काम करने का अवसर मिल सका है
मंत्री सिंह ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने के लिए जनता की सेवा के काम करने में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि इस बार कोरोना और सवा साल की कांग्रेस के दुर्भाग्य पूर्ण शासनकाल के कारण हमें इस कार्यकाल में सिर्फ दो साल ही काम करने का अवसर मिल सका है। हमने कम समय में ही खुरई को स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रदेश में नंबर वन और जोन में चौथे स्थान पर लाकर दिखा दिया। अब आप लोग वरिष्ठ भाजपा नेताओं के नेतृत्व और मार्गदर्शन में नगरपालिका को चलाएं और हम सब मिलकर अगले सर्वेक्षण में खुरई नपा को देश में नंबर वन पर लेकर आएंगे।
आप काम कीजिए, फंड की चिंता मत करें
उन्होंने कहा कि आप काम कीजिए, फंड की चिंता मत करें। विभागीय मंत्री होने के नाते हम सभी का दायित्व है कि खुरई को आदर्श नगरपालिका बनाएं और इसके लिए आप सभी आदर्श पार्षद बन कर दिखाएं। मंत्री सिंह ने कहा कि पदाधिकारियों के चयन में अपनी तरफ से मेरी कोई व्यक्तिगत पसंद-नापसंद नहीं थी। पर्यवेक्षक और वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने आगामी चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए सभी समीकरणों पर विचार करके नाम तय किए हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications