Mukundpur white tiger safari: कार्डियक अटैक से हुई थी बाघ की मौत, हर्निया की बीमारी से जूझ रहा था दारा

Mukundpur white tiger safari: महाराजा मार्तण्ड सिंह जू देव व्हाइट टाइगर सफारी एंड जू सेंटर में पिछले महीने 14 नवंबर को सात साल के बाघ की हुई मौत के कारण सामने आए हैं। बाघ दारा की मौत कार्डियक अटैक से हुई थी। इसकी पुष्टि वहां के चिकित्सकों ने की है।

व्हाइट टाइगर सफारी व जू सेंटर मुकुंदपुर के डॉ राजेश तोमर ने वन इंडिया हिंदी को बताया कि बाघ की मौत के बाद पोस्टमार्टम और अन्य परीक्षण में यह सामने आया कि दारा नाम के बाघ को अचानक से कार्डियक अटैक पड़ा था। इसके चलते उसकी जान चली गई।

Mukundpur white tiger

बाघ पिछले काफी समय से हार्निया की बीमारी से जूझ रहा था। उसका ऑपरेशन 10 नवंबर के आसपास जबलपुर वेटरनरी कॉलेज के डॉक्टरों की टीम ने मुकुंदपुर में ही किया था। बाघ को अटैक का मुकुंदपुर जू सेंटर का यह पहला मामला है।

दारा की मौत का कारण कार्डियक अटैक था। वन्यप्राणियों में अटैक से बचाने विशेष इंतजाम जैसे डाइट, ब्लोअर व हीटर लगाए गए हैं।

मांसाहारी वन्यप्राणियों को ठंड के समय बीमारियों व अटैक के खतरे से बचाने के लिए डाइट बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही नाइट हाउस का तापमान भी निश्चित टेंपरेचर पर रखा जा रहा है। जू सेंटर में ब्लोअर व अन्य इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही मांस में एक किलो तक का इजाफा किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+