MPPSC चिकित्सा विभाग में करेगा विशेषज्ञ डॉक्टर की भर्तियां, 1085 पदों पर 13 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
MPPSC News: मध्य प्रदेश में राज्य लोक सेवा आयोग यानी एमपीपीएससी ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए करीब 1085 पदों पर सीधी भर्तियां निकाली है। जिसमे इंटरव्यू के जरिए ये पद भरे जाएंगे।
इस भर्ती में मेडिकल विशेषज्ञ, रेडियोलॉजी विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, सर्जरी विशेषज्ञ और निश्वेतना विशेषज्ञ के पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से सिलेक्शन किया जाएगा।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों के पदों की भर्ती की जाएगी। निम्नलिखित पदों पर नियुक्ति की जाएगी:
- मेडिकल विशेषज्ञ: 239 पद
- रेडियोलॉजी विशेषज्ञ: 38 पद
- स्त्री रोग विशेषज्ञ: 207 पद
- शिशु रोग विशेषज्ञ: 159 पद
- सर्जरी विशेषज्ञ: 267 पद
- निश्चेतना विशेषज्ञ: 175 पद
कुल मिलाकर 1085 पदों के लिए वैकेंसी जारी की गई है। मध्यप्रदेश में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत इतनी बड़ी भर्ती प्रक्रिया लंबे समय के बाद शुरू हो रही है।
आवेदन प्रक्रिया 13 अगस्त से प्रारंभ होगी और अंतिम तिथि 12 सितंबर तय की गई है। आवेदन में त्रुटि सुधार की सुविधा 16 अगस्त से 14 सितंबर तक उपलब्ध रहेगी। आवेदन पत्र और संबंधित दस्तावेजों को आयोग के कार्यालय में भेजने की अंतिम तिथि 20 सितंबर है।
इन पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संबंधित विषय में पीजी डिप्लोमा, रासीपीएस डिप्लोमा या पीजी डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा 21 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। चयन प्रक्रिया साक्षात्कार पर आधारित होगी, और प्रत्येक पद के लिए 5 गुना अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, इन पदों के लिए मप्र चिकित्सा परिषद का स्थायी पंजीयन भी अनिवार्य होगा।












Click it and Unblock the Notifications