MPPSC 2020 परीक्षा की चयन सूची जारी, अजय गुप्ता ने 939 अंकों के साथ किया टॉप, यहां देखें पूरी लिस्ट
MPPSC 2020 exam selection list released: मध्य प्रदेश में राज्य सेवा परीक्षा 2020 की चयन सूची जारी कर दी गई हैं। इस परीक्षा का परिणाम 5 फरवरी और संशोधित परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल को जारी किया गया था।

MPPSC 2020 exam selection list released: मध्य प्रदेश में साल 2020 की राज्य सेवा परीक्षा में सफल कैंडिडेट जिस चयन सूची का इंतजार कर रहे थे, शुक्रवार को लोक सेवा आयोग ने जारी कर दी। हालांकि सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार 13% चयनित उम्मीदवार (ओबीसी एवं सामान्य) होल्ड किए गए हैं।
राज्य सेवा परीक्षा 2020 की चयन सूची में 87% पदों के लिए ही परिणाम जारी किए गए हैं। 13% परिणाम OBC आरक्षण विवाद के चलते रोका गया है। इस सूची के अनुसार 221 पोस्ट के लिए 214 योग्य कैंडिडेट्स को चुना गया है।
आयोग ने चयन सूची जारी करते हुए बताया कि इस परीक्षा का परिणाम 5 फरवरी और संशोधित परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल को जारी किया गया था। इंटरव्यू 27 अप्रैल से 19 मई तक आयोजित किए गए थे। मुख्य सूची में कुल 698 अभ्यर्थियों को शामिल करते हुए अगले दौर के लिए चयनित किया था।
इसी तरह 13-13 प्रतिशत की दो प्रावधिक चयन सूचियों में कुल 265 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया था। इसमें से अनारक्षित वर्ग की प्रावधिक सूची में 139 और ओबीसी की प्रावधिक सूची में 126 अभ्यर्थियों को लिया गया। मुख्य सूची और दोनों प्रावधिक सूची में तय पदों के मुकाबले PSC ने तीन गुना उम्मीदवारों को रखा गया था। जो इंटरव्यू के अगले दौर में शामिल हुए।
राज्य सेवा परीक्षा 2020 की चयन सूची में अजय गुप्ता ने 939 अंक लाकर टॉप किया है। दूसरे स्थान पर निधि भारद्वाज 924 अंक हासिल किए, वहीं तीसरे स्थान पर सिमी यादव 923 ने बाजी मारी है। बता दें कि 4 साल से ज्यादा समय बाद राज्य सेवा का परिणाम जारी हुआ है।
कैंडीडेट्स ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं नीचे उपलब्ध डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Download











Click it and Unblock the Notifications