MPCA की ग्रैंड अवॉर्ड सेरेमनी 9 जुलाई को, रणजी विजेताओं को मिलेगा करोड़ों का इनाम

इंदौर, 8 जुलाई। प्रदेश की आर्थिक राजधानी होने के साथ ही इंदौर को खेलों की नगरी के तौर पर भी पहचाना जाता है, यही कारण है की, इंदौर में MPCA की ग्रेंड अवार्ड सेरेमनी आयोजित होने जा रही है, जिसमें रणजी विजेताओं को सम्मानित करने के साथ ही अलग-अलग अवार्ड खिलाड़ियों को दिए जाएंगे. इस अवार्ड सेरेमनी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के शामिल होने की संभावना भी जताई जा रही है। शहर के ग्रैंड शेरेटन होटल में 9 जुलाई को अवार्ड सेरेमनी का शानदार आयोजन होगा, जिसमें महाराज यानि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल होंगे।

MP Cricket Ranji team

रणजी खिलाड़ियों का होगा सम्मान
एमपीसीए इस बार लगभग 3.5 करोड़ के इनाम खिलाड़ियों को देगा. साथ ही अवार्ड सेरेमनी में एमपी का नाम रौशन कर रणजी क्रिकेट में इतिहास कायम करने वाले खिलाड़ियों एमपीसीए की ओर से 2 करोड़, तो वहीं बीसीसीआई की ओर से भी 2 करोड़ की राशि इनाम के तौर पर दी जाएगी। वहीं इंदौर में होने वाली एमपीसीए की ग्रेंड अवार्ड सेरेमनी की तैयारियां जोरो शोरो से जारी है।

सेरेमनी में खर्ज होंगे करोड़ों रुपए
होटल शेरेटन में होने वाली एमपीसीए की ग्रेंड अवार्ड सेरेमनी में खिलाड़ियों के साथ ही खेल संगठन से जुड़े लोग, अधिकारी, आईपीएस, आईएएस और अलग-अलग क्षेत्रों के खास लोगों को भी आमंत्रित किया गया है, एमपीसीए की इस अवार्ड सेरेमनी पर लगभग 1 से 2 करोड़ रूपए खर्च होने की संभावना है, जहां सेरेमनी में एमपीसीए लगभग 3.5 करोड़ के इनाम खिलाड़ियों को देगा। कुलमिलाकर, देखा जाए तो जल्द ही एमपीसीए और आईडीसीए के चुनाव होने हैं, ऐसे में एमपीसीए की ग्रेंड अवार्ड सेरेमनी भी बेहद खास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+